फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Engineering craze rises again in the state; 5 new engineering colleges opened after five years—find out wh

UP: प्रदेश में फिर बढ़ा इंजीनियरिंग का क्रेज, पांच साल बाद खुले 5 नए इंजीनियरिंग कॉलेज; जानें वजह

Sat, 27 Jun 2026 10:46 AM IST
Akash Dwivedi अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 27 Jun 2026 10:46 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग शिक्षा का आकर्षण फिर बढ़ा है। लगभग पांच साल बाद AKTU से पांच नए इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्धता मिली है। इनमें एआई, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर साइंस और आईटी जैसी आधुनिक शाखाओं में पढ़ाई होगी। विशेषज्ञों के अनुसार छात्रों का रुझान फिर इंजीनियरिंग की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
UP: Engineering craze rises again in the state; 5 new engineering colleges opened after five years—find out wh
engineer - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में कोविड के समय फार्मेसी संस्थानों की बहार आ गई थी। धीरे-धीरे अब यहां पर छात्रों का टोटा पड़ने लगा है। वहीं, लंबे समय बाद एक बार फिर से इंजीनियरिंग की तरफ छात्रों का रुझान बढ़ा है। लगभग पांच साल बाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से पांच नए इंजीनियरिंग संस्थानों ने संबद्धता ली है। नए सत्र में कुल 14 नए कॉलेजों ने संबद्धता ली है। 

विज्ञापन


कोविड संकट से पहले प्रदेश में एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या लगभग 450 थी। इसके बाद से शासन के कड़े निर्देश और फार्मेसी की बढ़ती मांग की वजह से नए इंजीनियरिंग कॉलेजों पर लगभग ब्रेक लग गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर कुछ नए कॉलेजों को ही संबद्धता दी गई थी। किंतु हाल में विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए संबद्धता फाइनल की गई है। इसके तहत पांच नए कॉलेजों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराने की संबद्धता ली है। 
विज्ञापन


इन कॉलेजों में एआई, कंप्यूटर साइंस व आईटी आदि ब्रांच की पढ़ाई होगी। इनको 180, 120, 90 व 60 सीटों पर प्रवेश की संबद्धता ली है। साथ ही इन कॉलेजों ने बीटेक के अलावा बीबीए, एमबीए, एमसीए व बीसीए कोर्स की भी मान्यता ली है। इसमें भी 120-120 सीट पर प्रवेश होंगे। संबद्धता लेने के साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से शुरू की जा रही प्रवेश काउंसिलिंग में यह कॉलेज शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

अत्याधुनिक क्षेत्र में शुरू करेंगे ब्रांच

बीटेक कोर्स की मान्यता लेने वाले कॉलेज अपने यहां अत्याधुनिक क्षेत्र में ब्रांच शुरू करेंगे। इसमें राम ईश कॉलेज एआई व डाटा साइंस, इलेक्ट्रानिक एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई कराएगा। ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विथ एआई एंड एमएल, डीटीसी कॉलेज कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विथ एआई एंड एमएल, एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विथ एआई एंड एमएल और कंप्यूटर साइंस एंड आईटी क्षेत्र की पढ़ाई कराएगा।

 

छात्रों की मांग फिर से तेजी पकड़ रही 

एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि कई साल बाद इंजीनियरिंग में नए कॉलेजों ने संबद्धता ली है। कोविड के बाद के वर्षों की अपेक्षा हाल में फार्मेसी के प्रति छात्रों का रुझान कुछ कम हुआ है। वहीं इंजीनियरिंग में नई विधा के छात्रों की मांग फिर से तेजी पकड़ रही है। एआई, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर साइंस आदि इसमें प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed