फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity workers will protest against privatization across the country on May 29, protests will be held

यूपी: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मी 29 मई को देश भर में करेंगे प्रदर्शन, कल जिलों में होंगे विरोध प्रदर्शन

Mon, 19 May 2025 10:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 19 May 2025 10:42 PM IST
सार

UP electricity workers protest: यूपी में होने वाले बिजली के निजीकरण पर बिजलीकर्मियों का विरोध बढ़ता जा रहा है। 29 मई को प्रदेश के बिजलीकर्मियों द्वारा देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Electricity workers will protest against privatization across the country on May 29, protests will be held
यूपी में बिजली व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को एलान किया है कि 29 मई को निजीकरण के विरोध में देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। 20 मई को प्रदेश के सभी जिलों और परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन होंगे।

विज्ञापन


नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स की कोर कमेटी की ऑनलाइन हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 29 मई को देशभर में प्रदर्शन होगा। करीब 27 लाख बिजलीकर्मी उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने चेतावनी दी है कि यदि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे प्रदेश के बिजलीकर्मियों पर कोई भी दमनात्मक कार्यवाही की गई तो इसकी तीखी प्रतिक्रिया होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इसी क्रम में 14 मई से चल रहा वर्क टू रूल सोमवार को भी जारी रहा। वर्क टू रूल आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों ने कार्य के निर्धारित घंटों में ही कार्य किया। निर्धारित घंटों के बाद प्रबंधन से पूरी तरह असहयोग किया गया। 20 मई को 42 जनपदों के निजीकरण के विरोध में प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। लखनऊ में 20 मई को लखनऊ के सभी कार्यालयों के बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी और अभियंता शक्ति भवन मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी घरानों के लिए लेखा-जोखा में फर्जीवाड़ा : दुबे

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि पाॅवर काॅरपोरेशन की ओर से 30 फीसदी बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। यह निजीकरण की झांकी मात्र है। निजीकरण होने के बाद यह मनमानी बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पॉवर काॅरपोरेशन प्रबंधन बैलेंस शीट में फर्जीवाडा़ कर रहा हैं। बढ़ा चढ़ा कर घाटा दिखा रहे हैं, जिससे निजीकरण के बाद कार्पोरेट घरानों को फायदा हो सके।
 

यूपी: प्रदेश में एक साथ 30 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, पावर कार्पोरेशन ने बताया 19600 करोड़ का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed