फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity may cost Rs 13 per unit in the state, 40 to 45 percent increase proposed; Know the new rates

UP Electricity News: UP में 13 रुपये प्रति यूनिट हो सकती है बिजली, 40 से 45 फीसदी बढ़ोतरी का दिया गया प्रस्ताव

Wed, 18 Jun 2025 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Jun 2025 07:47 PM IST
सार

UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगने वाला है। पॉवर कॉर्पोरेशन ने संशोधन का जो प्रस्ताव भेजा हैं उसमें बिजली महंगी होने जा रही है।

विज्ञापन
UP: Electricity may cost Rs 13 per unit in the state, 40 to 45 percent increase proposed; Know the new rates
यूपी में महंगी हो सकती है बिजली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Up Electricity Rate: पाॅवर काॅर्पोरेशन की ओर से विद्युत नियामक आयोग में दाखिल बिजली दरों में 40-45 फीसदी बढ़ोतरी का संशोधित प्रस्ताव स्वीकार होता है तो उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगेगा। संशोधित प्रस्ताव के आधार पर ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम फिक्स चार्ज 8 और शहरी के लिए 9 रुपये प्रति प्रति यूनिट हो जाएगा। उन्हें अधिकतम फिक्स चार्ज के साथ प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज, विद्युत कर और दूसरे शुल्क जोड़कर प्रति यूनिट 12 से 13 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आरोप लगाया है कि पाॅवर काॅर्पोरेशन ने फिक्स चार्ज में बड़ा खेल किया है। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पाॅवर काॅर्पोरेशन की ओर से दिए प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को नियामक आयोग में लोकमहत्व प्रस्ताव दाखिल किया। नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार व सदस्य संजय सिंह से मुलाकात कर प्रस्ताव को असांविधानिक करार देते हुए खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में गरीबों को 100 यूनिट तक तीन रुपये प्रति यूनिट देने की बात कही गई है। उसे भी चार रुपये प्रति यूनिट कर दिया है। पहले बिजली दरों के चार स्लैब थे, जिन्हें तीन कर दिया गया है। कुछ स्लैब में बिजली दरों में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 33122 करोड़ सरप्लस निकल रहा है। इसे लौटाने पर कोई बात नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिक्स चार्ज पर इस तरह बढ़ोतरी का प्रस्ताव
वर्मा ने बताया कि नए प्रस्ताव में फिक्स चार्ज भी बढ़ाया गया है। शहरी फिक्स चार्ज को 110 रुपये से बढ़ाकर 190 रुपये प्रति किलोवाट करने का प्रस्ताव दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में फिक्स चार्ज 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोवाट प्रस्तावित किया है।
 

UP: आज गोरखपुर आएंगे CM योगी, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे व आयुष विवि उद्घाटन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा



 
Trending Videos

घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं की वर्तमान दर

यूनिट दर
0- 100 3.35
101- 150 3.85
151- 300 5
300 से अधिक 5.50
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक 3 रुपये

 

घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं की प्रस्तावित दर

यूनिट प्रस्तावित दर
0- 100 4.50
101- 300 7.00
151- 300 5
300 से अधिक 8
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक 4 रुपये

शहरी इलाके के उपभोक्ताओं की वर्तमान दर

यूनिट दर
0-100 5.50
101- 151 5.50
151- 300 6
300 से अधिक 6.50
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक 3 रुपये
 

शहरी इलाके के उपभोक्ताओं की प्रस्तावित नई दर

यूनिट दर
0- 100 6.50
101- 300 8
300 से अधिक 9
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक 4 रुपये

नोट- सभी दर रुपये में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed