फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Vikas Insaan Party will contest alone on 165 seats in the state, program announced from October 17 to 31

यूपी चुनाव : प्रदेश के 165 विस सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी विकासशील इंसान पार्टी, 17 से 31 अक्तूबर तक का कार्यक्रम घोषित

Tue, 12 Oct 2021 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Oct 2021 07:00 PM IST
सार

बिहार में एनडीए के घटक दल के रूप में सरकार में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पार्टी ने तय किया है कि यदि किसी से गठबंधन नहीं होता है तो वह पूर्वांचल में निषाद बहुल करीब 165 सीटों पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन
UP elections: Vikas Insaan Party will contest alone on 165 seats in the state, program announced from October 17 to 31
यूपी विधानसभा

विस्तार

बिहार में एनडीए के घटक दल के रूप में सरकार में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) यूपी में फिलहाल अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। पार्टी ने तय किया है कि यदि किसी से गठबंधन नहीं होता है तो वह पूर्वांचल में निषाद बहुल करीब 165 सीटों पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। पार्टी ने इसके लिए अपने स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य विकास मंत्री मुकेश सहनी केचुनावी सभाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावी सभाओं के पहले चरण के अभियान की शुरूआत 17 अक्तूबर से होगी, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण के अभियान की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य नेताओं द्वारा पहले चरण के चुनावी सभाओं में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने समेत अन्य मुद्दों के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने यह भी तय किया है कि यूपी के चुनाव में जो दल निषादों को आरक्षण देने के मुद्दे पर वीआईपी की शर्त पर सहमत होगा, गठबंधन भी उसी के साथ होगा।
विज्ञापन


देव ज्योति ने बताया कि अक्तूबर में होने वाले सभी चुनावी सभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहली चुनावी सभा का आगाज 17 अक्तूबर को आजमगढ़ से किया जाएगा। इसी कड़ी में 18 को प्रयागराज, 19 को गाजीपुर, 20 को जौनपुर, 23 को मिर्जापुर, 24 को अयोध्या, 25 को  बलिया, 28 को वाराणसी, 30 को मुजफ्फरनगर और 31 अक्तूबर को गोरखपुर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed