{"_id":"61e128397cde38497426a899","slug":"up-elections-ramveer-upadhyay-resigns-from-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
Fri, 14 Jan 2022 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:28 PM IST
सार
रामवीर ने अपने इस्तीफे में कहा कि 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बावजूद 2009 के लोकसभा, 2012 के विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीद के अनुसार सीटें नहीं जीतीं, फिर भी पार्टी ने इसकी कोई समीक्षा नहीं की।
विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय और मायावती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व ऊर्जा मंत्री व हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उपाध्याय वर्ष 2019 से बसपा से निलंबित चल रहे हैं पर शुक्रवार को उन्होंने विधिवत अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो मायावती को भेजा दिया। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
रामवीर ने अपने इस्तीफे में कहा कि 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बावजूद 2009 के लोकसभा, 2012 के विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीद के अनुसार सीटें नहीं जीतीं, फिर भी पार्टी ने इसकी कोई समीक्षा नहीं की। उन्होंने समय-समय पर इसकी मांग की, पर सच्चाई को नकारने की बजाय उन्हें ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
बसपा कांशीराम द्वारा बनाए गए सिद्घांतों एवं आदर्शों से भटक चुकी है, जिसके कारण वह त्यागपत्र दे रहे हैं। बता दें कि रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय एवं उनके परिवार के सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पत्नी भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। ऐसे में रामवीर भी भाजपा का ही दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन
रामवीर 1996 में हाथरस से बीएसपी के टिकट पर जीते और कैबिनेट मंत्री बने। बाद में हाथरस जिला बना तो रामवीर 2002 व 2007 में यहां से विधायक चुने गए। 2017 में वह सादाबाद सीट से लड़कर जीते।