फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Priyanka brainstormed on election campaigns in core committee meeting, Congress tickets will be decided according to caste equations

यूपी: जातिगत समीकरणों के हिसाब से टिकट तय करेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों के साथ किया मंथन

Wed, 29 Sep 2021 11:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Sep 2021 11:33 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, तय हुआ कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर ही न सिर्फ टिकट तय होंगे, बल्कि सांगठनिक कामकाज और बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी देने में भी इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
UP elections: Priyanka brainstormed on election campaigns in core committee meeting, Congress tickets will be decided according to caste equations
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी अभियानों पर मंथन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। तय हुआ है कि कांग्रेस अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से जोनवार प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी। रूट के साथ ही नेताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। सूत्रों के मुताबिक, तय हुआ कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर ही न सिर्फ टिकट तय होंगे, बल्कि सांगठनिक कामकाज और बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी देने में भी इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्रियंका के साथ कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति बनाई गई। चुनावी अभियान के पहले चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वार रूम बनाने का काम सप्ताह भर में पूरा करने का फैसला किया गया। इसके लिए सोशल मीडिया की हैंडलिंग में दक्ष कार्यकर्ता लगाए जाएंगे। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में जोनवार प्रतिज्ञा यात्रा शुरू होगी। इससे पहले प्रत्येक ग्राम में पार्टी कमेटी का गठन करना अनिवार्य होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व धीरज गुर्जर समेत यूपी के सह प्रभारी सभी राष्ट्रीय सचिव और रणनीतिक कमेटी के सदस्य शामिल हुए। 
विज्ञापन


यात्रा के लिए बसों को दिया जाएगा रथ का रूप 
प्रियंका के सामने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रतिज्ञा यात्रा के प्रस्तावित रूटों को रखा गया। प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी, मध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में अलग-अलग यात्राएं निकाली जाएंगी। बस को रथ का रूप देकर ये यात्राएं निकाली जाएंगी। संबंधित क्षेत्र के सभी बड़े नेता इन रथों पर सवार होंगे। ये यात्राएं न सिर्फ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से गुजरेंगी, बल्कि वहां सभाएं भी होंगी। किस रूट पर और किस तरह के कार्यक्रम होंगे, यह भी प्रियंका ने अपने सामने तय करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर पर होने वाली सभाओं में शामिल होंगी प्रियंका

बैठक में तय हुआ है कि मंडल स्तर पर एक बड़ी सभा होगी, जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगी। इसमें वे भाजपा सरकार की खामियां बताते हुए कृषि कानून, रोजगार के घटते अवसर व निजीकरण जैसे मुद्दों को मुख्य रूप से उठाएंगी।

सामाजिक संगठनों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का वादा
प्रियंका की राजनीति का केंद्र कौल हाउस बना हुआ है। वे दूसरे दिन भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नहीं गईं। कौल हाउस में ही उन्होंने कई सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने संबंधी संगठनों के सुझाव सुने। साथ ही उनके मुद्दों को हर मंच पर प्रमुखता से उठाने का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed