{"_id":"6163402e8ebc3e628e03a0f1","slug":"up-elections-in-the-district-where-akhilesh-yadav-s-vijay-yatra-will-go-only-workers-will-stay-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : जिस जिले में जाएगी अखिलेश यादव की विजय यात्रा, सिर्फ वहीं के रहेंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : जिस जिले में जाएगी अखिलेश यादव की विजय यात्रा, सिर्फ वहीं के रहेंगे कार्यकर्ता
Mon, 11 Oct 2021 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:04 AM IST
सार
अखिलेश की विजय यात्रा के जरिए संबंधित जिले का सियासी ताप भी नापा जाएगा। वहां के संगठन की तैयारी का भी आकलन किया जाएगा। जिस विधानसभा क्षेत्र में यात्रा पहुंचेगी, वहां के लोगों को सपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा 12 अक्तूबर को शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान जिले की सीमा बदलते ही साथ चलने वाले कार्यकर्ता भी बदल जाएंगे। जिस जिले में यात्रा जाएगी, उनके साथ सिर्फ वहीं के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। दूसरे जिले के कार्यकर्ताओं को शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
अखिलेश की विजय यात्रा के जरिए संबंधित जिले का सियासी ताप भी नापा जाएगा। वहां के संगठन की तैयारी का भी आकलन किया जाएगा। जिस विधानसभा क्षेत्र में यात्रा पहुंचेगी, वहां के लोगों को सपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। एक जिले के नेता और कार्यकर्ता दूसरे जिले में पहुंच कर भीड़ न बढाएं, इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों को रविवार को निर्देश जारी किया गया है। यह यात्रा कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और जालौन जिले में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा के आगे होगा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ
यात्रा के आगे-आगे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। ये टीम गीत- संगीत के जरिए लोगों को लुभाएगी। इसके अलावा रथ पर भी समाजवादी संगीत बजता रहेगा। इस बार रथयात्रा के लिए कोई अलग से थीम सांग नहीं तैयार किया गया है बल्कि विभिन्न टीमों द्वारा तैयार गीत ही बजेगा।
पासी सम्मान समारोह में रहेंगे आरके चौधरी
सपा की ओर से 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रोहनियां में महाराजा माहे पासी सम्मान समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आरके चौधरी मौजूद रहेंगे।