फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Akhilesh Yadav said, BJP's conduct in democracy is limitless, also told the truth of not going to Noida

यूपी चुनाव : अखिलेश ने नोएडा नहीं जाने का सच बताया, मुलायम ने कहा, लाल टोपी से परेशान हो गए भाजपा नेता

Tue, 11 Jan 2022 11:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Jan 2022 11:35 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैलियों में सरकारी साधनों का पूरी तरह दुरुपयोग किया गया।

विज्ञापन
UP elections: Akhilesh Yadav said, BJP's conduct in democracy is limitless, also told the truth of not going to Noida
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का विकास से कोई मतलब नहीं है। वह चुनाव को जटिल बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा का आचरण हर तरह से अमर्यादित और लोकलाज से परे है। 

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रमजाल फैलाने में माहिर है। विकास समाजवादी सरकार ने किया है। भाजपा बिना कुछ किए झूठे दावे कर रही है। मुख्यमंत्री के पास गिनाने के लिए अपना एक काम नहीं है। उनके रिपोर्ट कार्ड में ध्वस्त कानून व्यवस्था, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली, महंगाई और भ्रष्टाचार है। नीति आयोग ने भी भाजपा सरकार को कई क्षेत्रों में फिसड्डी घोषित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रैलियों में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया गया। कहा, 2022 का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। 
विज्ञापन


कांग्रेस से समझौता बड़ी भूल, नोएडा नहीं जाने का सच
अखिलेश ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि कांग्रेस से गठबंधन उनकी बड़ी भूल थी। अब समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन हुआ है। सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इसी चैनल पर बातचीत में अखिलेश ने स्वीकार किया कि जो नोएडा जाता है, वह चुनाव हार जाता है। इसकी वजह से वे नोएडा नहीं गए। लेकिन सपा शासनकाल में नोएडा में मेट्रो सहित तमाम परियोजनाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को जनता राधे-राधे कह कर विदा करेगी
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि श्रीकृष्ण हमारे कुल देवता हैं। हम सभी उनकी पूजा करते हैं। कोई भी देवता एक व्यक्ति का नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को राधे-राधे कह कर सत्ता से विदा करेगी। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट जनता के सामने रखना चाहिए। यूपी में अपराध करके आईपीएस फरार है। इनामी क्रिकेट खेल रहा है। उन्होंने सजातीय जिलाधिकारियों की नियुक्ति के मामले को उठाते हुए कहा कि भाजपा शासन में हुई अफसरों की तैनाती की सूची भी देखी जानी चाहिए। खुद के अनुभव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी का नहीं होता, यह हर नेता को समझ लेना चाहिए।

मुलायम ने कहा, लाल टोपी से परेशान हो गए भाजपा नेता
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि लाल टोपी से भाजपा के तमाम नेता परेशान हो गए हैं। लाल टोपी खतरे की निशानी है। यह व्यवस्था परिवर्तन में अहम योगदान देगी।


पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लाल टोपी यूपी के लिए रेड अलर्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी की लाल टोपी खतरनाक है और लाल टोपी से वे लोग परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed