फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections 2022: Nadda will brainstorm elections from Awadh to Braj, will be on UP tour on August 7 and 8

यूपी चुनाव 2022 : दो दिवसीय यूपी प्रवास के लिए लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, ये है पूरा कार्यक्रम

Sat, 07 Aug 2021 12:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Aug 2021 12:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके बाद 8 अगस्त को नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। उनका ब्रज क्षेत्र के भाजपा विधायकों से भी बातचीत का कार्यक्रम है। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
UP elections 2022: Nadda will brainstorm elections from Awadh to Braj, will be on UP tour on August 7 and 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 और 8 अगस्त को यूपी प्रवास के दौरान अवध से ब्रज तक चुनावी मंथन करेंगे। 7 अगस्त को लखनऊ में सरकार व संगठन को चुनावी एजेंडा सौंपने के बाद 8 अगस्त को आगरा में चुनावी बिगुल बजाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वह नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद, विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक के गुर सिखाएंगे। दोपहर 3 बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके बाद 8 अगस्त को नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। उनका ब्रज क्षेत्र के भाजपा विधायकों से भी बातचीत का कार्यक्रम है। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। 

लखनऊ में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, गोविंद नारायण शुक्ला और जेपीएस राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने बताया कि नड्डा के लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed