फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election Result 2022: BSP vote bank helped to BJP Lucknow.

लखनऊ: बसपा से छिटके वोट से बीजेपी ने जीतीं सभी ग्रामीण सीटें, चार में से तीन विधानसभा सीटों पर ज्यादा बढ़ा वोट

Mon, 14 Mar 2022 04:35 PM IST
ishwar ashish सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Mar 2022 04:35 PM IST
सार

यूपी चुनाव में भाजपा ने इस बार ग्रामीण क्षेत्र की मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बीकेटी और मलिहाबाद के साथ ही शहरी क्षेत्र की कैंट, उत्तर और पूर्वी सीट पर कब्जा जमाया। वहीं शहर में सपा ने मध्य और पश्चिम विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है।

विज्ञापन
UP Election Result 2022: BSP vote bank helped to BJP Lucknow.
जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में वोट प्रतिशत के मामले में सबसे ज्यादा नुकसान बहुजन समाजवादी पार्टी और सबसे ज्यादा फायदा समाजवादी पार्टी को हुआ। यह माना गया कि बसपा के वोट प्रतिशत का एक बड़ा हिस्सा सपा को गया और इसी वजह से उसकी सीट संख्या सौ के पार पहुंची। हालांकि, लखनऊ जनपद की कहानी इससे काफी अलग है। सपा ने शहरी क्षेत्र की विधानसभा सीटों में तो बसपा के वोटबैंक में सेंध लगा ली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इसका ज्यादातर हिस्सा भाजपा के पक्ष में गया। सपा वोट बैंक पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा पर ग्रामीण क्षेत्र में बसपा के घटे वोट बैंक का ज्यादा फायदा भाजपा ने उठाया। यही वजह रही कि भाजपा ने पहली बार जनपद की सभी ग्रामीण सीटों पर अपना कब्जा जमाया। भाजपा ने इस बार ग्रामीण क्षेत्र की मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बीकेटी और मलिहाबाद के साथ ही शहरी क्षेत्र की कैंट, उत्तर और पूर्वी सीट पर कब्जा जमाया। वहीं शहर में सपा ने मध्य और पश्चिम विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज : भाजपा को 18, सपा को 4 फीसदी का फायदा
मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर वर्ष 2017 के चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़कर 32.67 फीसदी वोट पाकर सीट पर कब्जा जमाया था। दूसरे नंबर पर रही बसपा ने 32.43 फीसदी वोट हासिल किए थे, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को सिर्फ 25.41 प्रतिशत वोट ही मिले थे। इस बार बसपा को 19.56 फीसदी के नुकसान के साथ सिर्फ 12.87 फीसदी वोट ही मिले। बसपा को हुए इस नुकसान से भाजपा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। 18.17 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ इस बार उसका वोट प्रतिशत 43.58 फीसदी पहुंच गया। वहीं सपा को सिर्फ 4.17 फीसदी का ही फायदा हुआ। इसके अलावा कांग्रेस को भी 1.28 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन


सरोजनीनगर : सपा के मुकाबले भाजपा को दोगुना फायदा
सरोजनीनगर सीट पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया। भाजपा के साथ ही सपा को वोट प्रतिशत का फायदा हुआ पर नुकसान अकेले बसपा ने ही उठाया। उसका वोट प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 24.85 से कम होकर 10.19 प्रतिशत ही रहा। इस बार लड़ाई भाजपा और सपा के बीच ही सिमटकर रह गई थी। भाजपा ने अपना वोट प्रतिशत इस बार 11.51 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 37.56 से बढ़ाकर 49.07 प्रतिशत पहुंचा दिया। वहीं सपा का वोट प्रतिशत 25.73 से 6.17 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 31.90 फीसदी ही पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटी : बंटवारे में भाजपा ने मारी बाजी
भाजपा ने इस बार बीकेटी सीट भी लगातार दूसरी बार जीती है। बीते साल बसपा यहां दूसरे नंबर पर थी और उसने 30.06 प्रतिशत वोट बैंक हासिल किए थे। इस बार उसे महज 11.02 फीसदी वोट ही मिले हैं और उसे 19.04 फीसदी वोट का नुकसान हुआ है। भाजपा ने पिछली बार सीट जीतने के बावजूद सिर्फ 36.76 प्रतिशत वोट हासिल किये थे। इस बार उसका वोट प्रतिशत 9.60 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 46.36 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सपा का वोट प्रतिशत 28.57 प्रतिशत में 8.08 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 37.65 फीसदी ही पहुंच सका।


मलिहाबाद : तीन गुना ज्यादा बढ़ोतरी के बावजूद सपा ने गंवाई सीट
मलिहाबाद विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने दूसरी बार कब्जा जमाया। बसपा को इस सीट पर 12.90 फीसदी वोट प्रतिशत का नुकसान हुआ। हालांकि, यहां भाजपा के मुकाबले सपा ने करीब नौ फीसदी वोट बैंक अपने पक्ष में किया और भाजपा के हिस्से सिर्फ तीन फीसदी का फायदा ही आया। इसके बावजूद भाजपा ने यह सीट जीत ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed