फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Election on vacant seat of swami prasad maurya will be on 12 July.

UP: स्वामी प्रसाद के इस्तीफे से रिक्त एमएलसी सीट पर चुनाव 12 जुलाई को, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

Wed, 19 Jun 2024 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 Jun 2024 12:16 AM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कुशीनगर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वह चौथे स्थान पर आए थे। उनकी छोड़ी हुई सीट पर चुनाव 12 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
UP: Election on vacant seat  of swami prasad maurya will be on 12 July.
बेटी संघमित्रा के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद विधान परिषद सदस्य बने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर आगामी 12 जुलाई को उपचुनाव होगा। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक 25 जून को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। वहीं 2 जुलाई को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

विज्ञापन


अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापसी 5 जुलाई तक की जा सकेगी। वहीं 12 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, तत्पश्चात 5 बजे से मतगणना होगी। बता दें कि स्वामी प्रसाद ने बीती 20 फरवरी को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 6 जुलाई 2028 तक था।
विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कुशीनगर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वह चौथे स्थान पर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed