फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Election campaign for the fourth phase ends, polling parties will leave for the booth tomorrow morning, el

यूपी: चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा, बूथ के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, 13 सीटों के लिए कल पड़ेंगे वोट

Sun, 12 May 2024 11:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 May 2024 11:36 AM IST
सार

Lok Sabha elections: यूपी में चौथे चरण की 13 सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम थम गया था। इन सीटों के लिए सोमवार को वोट पड़ने वाले हैं। 

विज्ञापन
UP: Election campaign for the fourth phase ends, polling parties will leave for the booth tomorrow morning, el
चौथे चरण के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम से थम गया। इस चरण में यूपी की 13 सीटों के लिए 13 मई को वोट पड़ने हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीटों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना होंगी। चौथे चरण का मतदान सोमवार को होगा। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी को हीट स्ट्रोक से बचने के साथ-साथ मेडिकल किट दी जाएगी।

विज्ञापन


चौथे चरण में प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों शाहजहांपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई(अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) में मतदान होगा। ददरौल विधानसभा शाहजहांपुर जनपद में आता है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव में अब तक 33.62 करोड़ कैश पकड़ा गया
 प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब तक 415.38 करोड़ की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त किए गए। इसमें 33.62 करोड़ कैश, 51.13 करोड़ की शराब, 231.30 करोड़ की ड्रग और 22.70 करोड़ की बहुमूल्य धातुएं आदि हैं। दस मई को 25.67 लाख रुपये कैश, 41.20 लाख रुपये शराब, 68.92 लाख की ड्रग प्रमुख जब्ती रही। सघन जांच के लिए 464 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1730 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 10 मई तक अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए। 4709 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराए गए। शांति भंग की आशंका में 27,29,805 लोगों को पाबन्द करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से 24,75,827 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 1.52 करोड़ प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई। इसमें सार्वजनिक स्थानों से 93,71,966 तथा निजी स्थानों से 58,61,894 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई। वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 1280 मामलों और लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 2195 मामलों में कार्यवाही की गई। बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग एवं अन्य मामलों में 129 एफआईआर दर्ज, 06 एनसीआर सहित कुल 135 रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed