{"_id":"62179c390690ee529b7884e9","slug":"up-election-2022-there-will-be-a-break-on-the-fifth-phase-of-election-campaign-today-61-seats-in-12-districts-will-vote-on-february-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : पांचवे चरण के चुनाव प्रचार पर आज लगेगा ब्रेक, 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : पांचवे चरण के चुनाव प्रचार पर आज लगेगा ब्रेक, 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को होगा मतदान
Thu, 24 Feb 2022 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Feb 2022 09:33 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवे चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उसमें अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान होगा। इस चरण में 2 करोड़ 24 लाख मतदाता 692 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवे चरण में चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम को थम जाएगा। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवे चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उसमें अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान होगा। इस चरण में 2 करोड़ 24 लाख मतदाता 692 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
इन प्रमुख चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर
छठें चरण में कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम से चुनाव लड़ रहे कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से किसमत आजमा रहे नंद गोपाल नंदी, प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से मैदान में मोती सिंह जैसे मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा पूर्व मंत्री की बात करें तो मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद, अयोध्या से तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, गोसाईंगंज से अभय सिंह, कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह, रामपुर खास से अराधना मिश्रा की भी किसमत दांव पर है।
विज्ञापन
वाराणसी के आसपास दिग्गजों का जमावड़ा पुलिस के लिए बनेगा चुनौती
विधानसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों में वाराणसी और उसके इर्द गिर्द नेताओं का जमावड़ा रहेगा। इसे लेकर पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई हैं। डीजीपी मुख्यालय हो या सुरक्षा मुख्यालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों की सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त कर रहा है। 27 फरवरी को प्रधानमंत्री तीन जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें देवरिया, बस्ती और वाराणसी जिला शामिल है। इसके बाद 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक हर दिन कम से कम दो-दो जिलों में प्रधानमंत्री का दौरा होगा। प्रधानमंत्री का दो दिन का वाराणसी में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिह बघेल भी चुनाव के आखिरी दो चरणों में वाराणसी और उसके आसपास डेरा डालेंगे। ऐसे में पुलिस की चुनौती बढ़ना स्वाभाविक है। इसके लिए सुरक्षा मुख्यालय ने दो आईपीएस अधिकारियों की डिमांड पुलिस मुख्यालय से की है। इसमें डीआईजी एंटी करप्शन राजीव मल्होत्रा और डीआईजी सीबीसीआईडी विनोद कुमार मिश्रा को लगाया गया है। इसके अलावा जिन जिलों में प्रधानमंत्री की जनसभाएं होनी है, वहां पुलिस मुख्यालय से एसपी रैंक के अधिकारियों को भेजा जा रहा है।