फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: SP's list of star campaigners released, Akhilesh said - will give employment to 22 lakhs in IT sector

UP Election 2022 : सपा के स्टार प्रचारकों में मुलायम, अखिलेश, जया बच्चन और डिंपल यादव

Sun, 23 Jan 2022 12:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Jan 2022 12:25 PM IST
सार

स्टार प्रचारकों में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ जया बच्चन और डिंपल यादव का भी नाम है। सूची में सभी फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
UP Election 2022: SP's list of star campaigners released, Akhilesh said - will give employment to 22 lakhs in IT sector
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसे आयोग को भेज दिया गया है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ जया बच्चन और डिंपल यादव का भी नाम है। सूची में सभी फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

 
सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, स्वामी प्रसाद मौर्या, हरेंद्र मलिक, डॉ. राजपाल कश्यप, जावेद अली खान, राजीव राय शामिल हैं। इसके अलावा राम आसरे विश्वकर्मा, जगपाल दास गुर्जर, श्याम लाल पाल, सुधीर पंवार, तेजेंद्र सिंह बिर्क, मिठाई लाल भारती, मो. फहद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, राहुल भारती, किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, हरिश्चंद्र प्रजापति व विनय पाल शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सत्ता में आने पर वर्ष 2022 में आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। इसे पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाएगा। सपा सरकार बनते ही इस पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा लखनऊ से आगे कानपुर, आगरा, बरेली, झांसी, वाराणसी और पूर्वांचल को भी आईटी का हब बनाएगी। पार्टी इसके जरिए 22 लाख से अधिक युवाओं को आईटी सेक्टर में नौकरी दिलाने का वादा पूरा करेगी। ये नौकरियां पुलिस, शिक्षक एवं अन्य सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती के अलावा होंगी। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का संकल्प है कि युवाओं का कायाकल्प होगा। उन्होंने एलान किया कि सपा की सरकार बनी तो एचसीएल की तरह अन्य कंपनियां भी प्रदेश में आएंगी। लखनऊ आईटी सिटी में युवाओं को क्वालिटी जॉब मिलेगा। 12वीं पास युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले आईटी सेक्टर नोएडा और गाजियाबाद के आसपास ही था, लेकिन सपा सरकार ने पहली बार लखनऊ में आईटी सिटी का निर्माण कराया। एचसीएल जैसी कंपनी यहां आई और इसमें पांच हजार इंजीनियरों को नौकरी मिली। सपा इसे और आगे बढ़ाना चाहती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। उन्होंने सपा सरकार ने 18 हजार से अधिक लैपटॉप बांटे थे। कोरोना काल में उसी लैपटॉप से युवाओं ने रोजगार किया है।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को पहले से कैसे जानकारी हो गई जो उन्होंने प्रचार के लिए एलईडी वाहन ले लिए। इससे स्पष्ट है कि वर्चुअल रैली का एलान होने से पहले ही भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस मौके पर प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सपा की सदस्यता ली। सपा का दावा है कि धर्मेंद्र देश के सबसे लंबे 8 फुट 2 इंच के हैं। वे पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

गोशालाओं की स्थिति होगी बेहतर
अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में गोशालाओं में गाय भूखों मर रही हैं। सपा सरकार ने कामधेनु योजना शुरू की थी जो रोक दी गई। सपा सरकार बनी तो गोशालाओं की स्थिति सुधारी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को हटाने की मांग की जा रही है।


प्रियंका को पता है कि जनता सपा के साथ
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने संबंधी बयान पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पता है कि जनता सपा की ओर देख रही है। अब प्रदेश में किसी दूसरे की नहीं चलेगी। जनता सपा को पूर्ण बहुमत की सरकार देने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed