{"_id":"622627ddf3dd95038222724e","slug":"up-election-2022-seventh-door-is-also-crossed-now-waiting-for-results-56-percent-voting-in-last-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : सातवां द्वार भी हुआ पार, अब परिणाम का इंतजार, अंतिम चरण में 56 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : सातवां द्वार भी हुआ पार, अब परिणाम का इंतजार, अंतिम चरण में 56 प्रतिशत मतदान
Tue, 08 Mar 2022 01:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:22 AM IST
सार
इस चरण में नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, माफिया धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे प्रत्याशियों की भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया।
विज्ञापन
वाराणसी में मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश 18वीं विधानसभा के लिए आखिरी चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर 56 प्रतिशत मतदान हुआ। जिन नौ जिलों में मतदान हुआ उसमें वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव का अंतिम चरण शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता थे। इस चरण में 613 प्रत्याशी थे, जिनकी किसमत का फैसला 10 मार्च को होगा। इस चरण में प्रमुख प्रत्याशियों में मंत्री गिरीश यादव, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, माफिया धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे प्रत्याशियों की भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया।
विज्ञापन
इस चरण में 62750 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। यह मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले, दिव्यांग, अनिवार्य सेवाओं के और मतदान कर्मी थी। इन्हें कुल 74988 पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा 51028 सेवा मतदाताओं ने भी पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। अंतिम चरण में मतदान के दौरान 290 शिकायतें मिलीं। इसमें 108 शिकायतें सही पाई गईं। मतदान के दौरान 71 बैलेट युनिट और 61 कंट्रोल यूनिट और 274 वीवीपैट मशीन खराब हुईं, जिन्हें बदला गया।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत
जिला- 2022 2017
आजमगढ़- 53.79 56.00
भदोही- 54.26 63.01
चंदौली- 61.99 59.81
गाजीपुर- 56.54 58.48
जौनपुर- 55.65 58.62
मऊ- 57.02 62.87
मिर्जापुर- 54.93 57.67
सोनभद्र- 58.69 61.18
वाराणसी- 58.80 61.62
कुल- 56.77 59.56