{"_id":"61f0dcfe2e3ed2445c44080b","slug":"up-election-2022-samajwadi-party-declared-candidate-against-raja-bhaiya-after-15-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सपा ने 15 साल बाद राजा भैया के सामने उतारा उम्मीदवार, कुंडा से गुलशन यादव पर दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सपा ने 15 साल बाद राजा भैया के सामने उतारा उम्मीदवार, कुंडा से गुलशन यादव पर दांव
Wed, 26 Jan 2022 11:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Jan 2022 11:02 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने 15 साल बाद राजा भैया के सामने उम्मीदवार उतारा है। यहां कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव पर दांव लगाया गया है। सपा ने दूसरी सूची में सियासी समीकरण का विशेष तौर पर ध्यान रखा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और राजा भैया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने मंगलवार शाम 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करीब 15 साल बाद पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के सामने प्रतापगढ़ के कुंडा से भी उम्मीदवार उतारा है। यहां कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव पर दांव लगाया गया है।
इसी तरह जेल में बंद गायत्री प्रजापित की पत्नी महराजी प्रजापति को अमेठी और पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ के भजीते सूरज सिंह को गोंडा से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछड़े वर्ग के 14 उम्मीदवारों में छह कुर्मी और चार यादव मैदान में उतारे गए हैं। इसी तरह बिंद, शाक्य और प्रजापति को भी टिकट दिया गया है।
सपा ने दूसरी सूची में सियासी समीकरण का विशेष तौर पर ध्यान रखा है। इसमें युवा चेहरों को भी तवज्जो दी गई है। जातीय समीकरण के साथ कद का भी ध्यान रखा गया है। बसपा से आए इंद्रजीत सरोज को मंझनपुर, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा को सांडी, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को मिल्कीपुर, पद्मश्री जगदीश प्रसाद को सलोन से उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी सूची में अनुसूचित जाति के 13 उम्मीदवार उतारे गए हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर से वैश्य अनूप सांडा व पयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव मैदान में हैं। पांच ब्राह्मण उम्मीदवारों में परशुराम भगवान का मंदिर बनाकर चर्चा में आए पूर्व विधायक संतोष पांडेय को उनकी परंपरागत सीट लंभुआ से टिकट दिया गया है। पूर्व विधायक पवन पांडेय को अयोध्या से मैदान में उतारा गया है।

चार ठाकुरों में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और करछना के विधायक उज्ज्वल रमण सिंह को उनकी ही सीट पर दावेदार बनाया गया है। इसके अलावा सूरज सिंह को गोंडा और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को कर्नलगंज से मैदान में उतारा गया है। पूर्व मंत्री यासिर शाह को मटेरा के बजाय बहराइच से मैदान में उतारा गया है। हाल ही में सपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद डॉ. परशुराम गंगवार की बेटी दिव्या गंगवार को बीसलपुर और दस्यू ददुआ के पौत्र पूर्व विधायक राम सिंह पटेल को पट्टी से उम्मीदवार बनाया गया है।