{"_id":"62016066e911c701964d3cb7","slug":"up-election-2022-pl-punia-attacks-bjp-government-is-flouting-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : पीएल पुनिया ने भाजपा पर बोला हमला, बोले- नियमों की धज्जियां उड़ा रही सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : पीएल पुनिया ने भाजपा पर बोला हमला, बोले- नियमों की धज्जियां उड़ा रही सरकार
Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
सार
पीएल पुनिया ने कहा कि नियमविरुद्ध लोगों से बैलेट वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा सरकार लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन
पीएल पुनिया
विस्तार
कांग्रेस की इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने आगरा की फतेहाबाद विधानसभा में जबरदस्ती बैलेट वोटिंग प्रकरण पर कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ा रही है। नियमविरुद्ध लोगों से बैलेट वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा सरकार लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन
पुनिया ने कहा कि भारत में अगर एक भी भारतीय का मत उसकी मर्जी के बिना किसी अन्य द्वारा डाला जाता है, तो यह देश की चुनाव व्यवस्था, लोकतंत्र पर दाग है और देश की जनता के साथ भद्दा मजाक है।
विज्ञापन