फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Congress General Secretary targeted BJP, said - does not tell the work of seven years, only asks for 70 years

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- सात साल के काम नहीं बताते, सिर्फ 70 साल का पूछते हैं हिसाब

Wed, 19 Jan 2022 01:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 Jan 2022 01:41 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात करते हैं। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Congress General Secretary targeted BJP, said - does not tell the work of seven years, only asks for 70 years
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले शिलान्यास हो रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी और भाजपा यह नहीं बताते कि पिछले पांच-सात साल में क्या काम हुए। वे ये पूछते हैं कि 70 साल में क्या हुआ। यह नहीं बताना चाहते कि खुद क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात करते हैं। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है।

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं। हमारी कई प्रत्याशियों पर पुलिस और सरकार ने अत्याचार किया। हमने फैसला किया है कि हम अत्याचार करने वालों के हाथ से सत्ता छीनेंगे। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम पर आ रहे कमेंट के मामले में प्रियंका ने कहा कि अर्चना बहुत संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंची हैं। प्रियंका ने कहा, मैं ऐसी राजनीति चाहती हूं, जिसमें सकारात्मक बातें हों। विकास की बातें हों और आम लोगों की बातें हों। हो सकता है कि विपक्षी ये समझें कि हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं, पर कांग्रेस ने उनको टिकट उन्हें मजबूत करने के लिए दिया है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोविड के चलते मैराथन दौड़ रद्द करनी पड़ी। कांग्रेस ने ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है। लड़कियां इसमें भाग ले सकती हैं। जो जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, वे जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि टीकाकरण हो या कोई अन्य काम, यह सरकार की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए अहसान नहीं जताना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती है कि राजनीति का मकसद सकारात्मक बने। बंटवारे की राजनीति खत्म करके विकास की राजनीति महत्वपूर्ण है। युवाओं को रोजगार कैसे मिले। स्वास्थ्य और शिक्षा कैसे बेहतर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed