फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Campaigning for the sixth phase ends, voting tomorrow, the fate of a dozen veterans including the Chief Minister will be decided

UP Election 2022 : छठे चरण का प्रचार थमा, कल मतदान, मुख्यमंत्री समेत दर्जन भर दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Wed, 02 Mar 2022 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Mar 2022 12:38 AM IST
सार

इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से मैदान में हैं वहीं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह से मैदान में हैं। बलिया में मंत्री उपेंद्र तिवारी का भाग्य भी इसी चरण में तय होगा।

विज्ञापन
UP Election 2022: Campaigning for the sixth phase ends, voting tomorrow, the fate of a dozen veterans including the Chief Minister will be decided
रोड शो करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठे चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आधा दर्जन मंत्रियों व इतने ही पूर्व मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उसमें बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को सभी प्रमुख दलों के दिग्गजों ने चुनाव वाले जिलों में प्रचार के अंतिम दिन अपना पूरा जोर लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर में और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बलिया और गोरखपुर में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया, शिवपाल यादव ने देवरिया में सपा के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, प्रियंका गांधी ने महाराजगंज में अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा की।
विज्ञापन

    
इस चरण में कई प्रमुख नेताओं की किस्मत का फैसला होगा। नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से मैदान में हैं वहीं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह से मैदान में हैं। बलिया में मंत्री उपेंद्र तिवारी का भाग्य भी इसी चरण में तय होगा। वहीं पूर्व मंत्री नारद राय भी बलिया सदर से मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया की बैरिया सीट से मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की किसमत बृहस्पतिवार को तय हो जाएगी। इसके अलावा सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से मौजूदा सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय आमने सामने हैं। इसके अलावा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की भी किसमत का भी फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed