फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Akhilesh took a jibe at the Chief Minister, said- Baba's mafiaraj in the government

UP Election 2022 : अखिलेश ने किया मुख्यमंत्री पर तंज, कहा- बाबा सरकार में महामाफियाराज

Wed, 02 Feb 2022 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Feb 2022 12:28 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पांच वर्ष का भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक और विफलताओं से भरा है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh took a jibe at the Chief Minister, said- Baba's mafiaraj in the government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। लिखा कि बाबा सरकार में महामाफियाराज है। लखीमपुर के किसानों की हत्या, हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता, गोरखपुर हत्याकांड, फरार पुलिस कप्तान और अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती है। झूठ बोलने की भी एक हद होती है। भाजपा में जो जितना बड़ा, उतना बड़ा उसका झूठ।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पांच वर्ष का भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक और विफलताओं से भरा है। अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित की एक भी योजना को कार्यान्वित नहीं किया और न ही जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाई। भाजपा ने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। इसकी कुनीतियों से त्रस्त लोगों ने तय कर लिया हैं कि वह 2022 में भाजपा की जगह सपा को ही सत्ता में लाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से चिढ़ रखता है। खुद लखनऊ में भी उसने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बिगाड़ने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। गंगा को मैली करने के अलावा उसने गोमती को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण पर हमला कर रोजी-रोटी की लूट की हैं। कितने ही नौजवान आज सड़कों पर नौकरी पाने के लिए पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। भाजपा राजनीतिक धोखाधड़ी में माहिर है। अब उसके झूठ की कलई खुल गई है। कोई उस पर विश्वास नहीं कर रहा हैं। अब उसके गिने-चुने दिन ही रह गए हैं। 10 मार्च को भाजपा की पूरी तरह विदाई हो जाएगी। 
       
दो दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेंगे अखिलेश
चुनाव आयोग की ओर से एक हजार लोगों की जनसभा का आदेश देने के बाद सपा ने विभिन्न स्थानों पर रैली का कार्यक्रम तय कर लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन पहले चरण चुनाव में शामिल जिलों में रहेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो फरवरी को सुबह 10.30 बजे लखनऊ से प्राइवेट हेलीकाप्टर से गाजियाबाद जाएंगे। वह गाजियाबाद, शामली, बागपत, मेरठ में विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी पांच फरवरी से 13 फरवरी तक मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल में विभिन्न स्थानों पर जनसभा करेंगे।


सपा में शामिल
गाजीपुर के बसपा के पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। इसी क्रम में औरैया जिले के बिधूना निवासी देवेश शाक्य को प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed