फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: After reaching Lucknow, Aparna took blessings from Mulayam Singh Yadav

UP Election 2022 : लखनऊ पहुंचकर अपर्णा ने लिया मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद

Fri, 21 Jan 2022 12:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 12:03 PM IST
सार

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव अपने ससुर मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
UP Election 2022: After reaching Lucknow, Aparna took blessings from Mulayam Singh Yadav
मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेतीं अपर्णा यादव। - फोटो : twitter

विस्तार

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव अपने ससुर मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि अब समाजवादी विचारधारा भाजपा में भी पहुंच गई है और वह वहां पर लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम करेंगी। अपर्णा के भाजपा में जाने से रोकने की कोशिश पर अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें नेताजी ने समझाने की बहुत कोशिश की पर वह नहीं मानीं और अब जब भाजपा में शामिल हो गई हैं तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उनके भाजपा में जाने से समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।

विज्ञापन


उधर, अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित रही हैं और आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। 
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव को पार्टी लखनऊ कैंट सीट से मैदान में उतार सकती है। इस बारे में पार्टी से आश्वासन मिलने के बाद ही अपर्णा यादव ने भाजपाई खेमे में आना स्वीकार किया है। पार्टी की चुनाव समिति की होने वाली बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है। उत्तराखंड के लोगों की बहुलता वाली कैंट सीट मूलरूप से उत्तराखंड की रहीं अपर्णा के लिए बेहद मुफीद साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में वे इसी सीट से उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा से हार का सामना करना पड़ा था। अपर्णा का भाजपा में शामिल होना यादव परिवार के लिए बड़ी फूट की तरह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed