फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: ADR released report, in the first phase, one fourth of the candidates have criminal image, 280 candidates are crorepatis

UP Election 2022 : पहले चरण में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार भाजपा के, एडीआर ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 02 Feb 2022 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Feb 2022 08:51 PM IST
सार

एडीआर के कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से 615 प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण किया गया है। इसमें एक चौथाई यानी 156 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: ADR released report, in the first phase, one fourth of the candidates have criminal image, 280 candidates are crorepatis
सबसे ज्यादा दागी नेता भाजपा के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण में सबसे अधिक आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस है जबकि तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी और चौथे नंबर पर राष्ट्रीय लोक दल है। इसी तरह करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में भी भाजपा पहले नंबर पर है। बुधवार को एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स इलेक्शन वॉच ने उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण कर रिपोर्ट जारी की।

विज्ञापन

    
एडीआर के कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से 615 प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण किया गया है। इसमें एक चौथाई यानी 156 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 156 में से 121 ऐसे हैं जिनपर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले चरण में 58 सीटों पर चुनाव होना है। इस चरण के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक भाजपा के 57 प्रत्याशियों में से 29 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि सपा के 28 में से 21 पर रालोद के 29 में से 17 प्रत्याशी आपराधिक छवि के हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के 58 में 21 प्रत्याशी, बसपा के 56 में 19 प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी के 52 में से 8 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। संख्या की बात करें तो सबसे अधिक 32 मुकदमे मेरठ की हस्तिनापुर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा पर हैं। इसमें 71 धाराएं गंभीर अपराध की हैं। इसमें हत्या के प्रयास की धाराएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के मेरठ की सिवालखास सीट से उम्मीदवार मनिंदर पाल हैं। उनके खिलाफ कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं इसमें 36 धाराएं गंभीर अपराध की हैं। सरधना से सपा उम्मीदवार अतुल प्रधान के खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं। इसमें 26 धाराएं गंभीर अपराध की है। 12 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनपर महिला संबंधी अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें इसमें बुलंदशहर से रालोद प्रत्याशी मोहम्मद युनुस पर दुष्कर्म का मामला शामिल है।

इन प्रमुख प्रत्याशी पर भी दर्ज हैं अपराधिक केस
इसके अलावा जो प्रमुख प्रत्याशी मैदान में हैं उन पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें गन्ना मंत्री और भाजपा से थानाभवन शामली से प्रत्याशी सुरेश राणा पर तीन मामले दर्ज हैं। एक और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ भी सात मामले दर्ज हैं। कपिल देव मुजफ्फरनगर से किस्मत आजमा रहे हैं। मेरठ की सरधना सीट से किस्मत आजमा रहे भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मेरठ की किठोर सीट से चुनाव शाहिद मंजूर पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

भाजपा के 55 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़ पति
पहले चरण में कुल 280 प्रत्याशी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार भाजपा में हैं। भाजपा के 57 में 55 प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक घोषित की है। वहीं बसपा के 56 में 50 और कांग्रेस के 32 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सपा के 23 उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोकदल के 28 उम्मीदवार करोड़पति हैं। आम आदमी पार्टी के भी 52 में से 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

मेरठ कैंट सीट से भाजपा के उम्मीदवार अमित अग्रवाल की कुल चल और अचल संपत्ति 148 करोड़ रुपये की है। अमित पर 13 करोड़ की देनदारी भी है। वहीं बीएसपी के मथुरा सीट से उम्मीदवार एसके शर्मा की कुल संपत्ति 112 करोड़ रुपये से अधिक है। सपा के बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से उम्मीदवार राहुल यादव की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये है।

बड़ी संख्या में पढ़े लिखे उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण के उम्मीदवारों में बड़ी संख्या में पढ़े लिखे उम्मीदवार मैदान में है। 615 में से 304 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक है। जबकि 239 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता 5वीं पास से लेकर 12वीं पास तक है। सात उम्मीदवार डिप्लोमा धारी हैं। 38 उम्मीदवार साक्षर और 15 उम्मीदवार ने खुद को निरक्षर बताया है।

पहले चरण में 74 महिलाएं भी मैदान में
पहले चरण में कुल 74 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस ने सबसे अधिक 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने सात-सात महिलाओं को पत्याशी बनाया है। बसपा ने चार, सपा और रालोद ने दो-दो महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

आधे से अधिक उम्मीदवार पचास साल से कम उम्र के
पहले चरण में आधे से अधिक उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। इसमें 25 से 30 साल की उम्र के 61, 31 से 40 साल उम्र के 153 और 41 से 50 साल की उम्र के 189 उम्मीदवार हैं। 51 से 60 साल उम्र के 139, 61 से 70 साल उम्र के 68 और इससे अधिक उम्र के 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।


आपराधिक छवि के टॉप टेन प्रत्याशी
नाम- विधानसभा सीट का नाम- दल
योगेश वर्मा-हस्तिनापुर सुरक्षित, मेरठ- सपा
मनिंदर पाल-सिवाल खास, मेरठ- भाजपा
अतुल प्रधान-सरधना, मेरठ- सपा
नाहिद हसन-कैराना, शामली-सपा
अमित जानी-सिवालखास, मेरठ-एआईएफबी
मोहम्मद सलमान इम्तियाज-अलीगढ़-कांग्रेस
असलम अली-धौलाना, हापुड़-सपा
रामनाथ सिंह सिकरवार-खेरागढ़, आगरा-कांग्रेस
बाबू लाल-फतेहपुर सिकरी, आगरा-भाजपा
अमित अग्रवाल-मेरठ कैंट-भाजपा

सबसे अमीर टॉप टेन प्रत्याशी
नाम-विधानसभा क्षेत्र-दल- कुल संपत्ति
अमित अग्रवाल-मेरठ कैंट-भाजपा- 148 करोड़
एसके शर्मा-मथुरा- बसपा- 112 करोड़
राहुल यादव-सिंकराबाद, बुलंदशहर-सपा- 100 करोड़
सहेंद्र सिंह रमाला-छपरौली, बागपत-भाजपा-84 करोड़
करतार सिंह भड़ाना-खतौली, मुजफ्फरनगर-बसपा-60 करोड़
रानी प्रकाश सिंह-बाह, आगरा- भाजपा-58 करोड़
जफर आलम-अलीगढ़-सपा-46 करोड़
अमरपाल-साहिबाबाद, गाजियाबाद-सपा-35 करोड़
संगीत सिंह सोम-सरधना, मेरठ-भाजपा-33 करोड़
मोहम्मद युनुस-छपरौली, बागपत-कांग्रेस-32 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed