फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: AAP released the list of eight more candidates, changed the tickets of five

UP Election 2022 : आप ने जारी की आठ और प्रत्याशियों की सूची, पांच के टिकट बदले

Mon, 14 Feb 2022 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Feb 2022 07:31 PM IST
सार

पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मंजूरी मिलने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने प्रत्याशियों की नई सूची और टिकट बदले गए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से अब तक 385 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन
UP Election 2022: AAP released the list of eight more candidates, changed the tickets of five
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 8 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसके साथ ही पूर्व में घोषित पांच सीटों पर टिकट बदले गए हैं। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मंजूरी मिलने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने प्रत्याशियों की नई सूची और टिकट बदले गए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से अब तक 385 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने बताया कि आजमगढ़ के मुबारकपुर से बबलू चौहान, गाजीपुर सदर से बिहारी लाल सिंह, गाजीपुर के जहूराबाद से शिव पूजन सिंह चौहान व जमानियां से रवि यादव, जौनपुर के मल्हनी से जय प्रकाश चौहान व मुंगराबादशाहपुर से जय प्रकाश पटेल, सोनभद्र के रॉबर्टसगंज से कुलदीप अग्रवाल और वाराणसी के शिवपुर से अनीसुर्रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार पांच सीटों पर प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है। इनमें आजमगढ़ के दीदारगंज से रश्मि विश्वकर्मा व फूलपुर पवई से किरन जायसवाल, भदोही के औराई से कविता, चंदौली के चकिया से इं. प्रवीण सोनकर और सोनभद्र के ओबरा से रमाकांत पनिका अब चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed