{"_id":"61f6bdeed815a678be03d330","slug":"up-election-2022-aam-aadmi-party-released-the-sixth-list-of-19-candidates-302-candidates-have-been-announced-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आप ने 19 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की, अब तक 302 उम्मीदवारों की हो चुकी है घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आप ने 19 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की, अब तक 302 उम्मीदवारों की हो चुकी है घोषणा
Mon, 31 Jan 2022 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:08 AM IST
सार
घोषित किये गये प्रत्याशियों में 01 डॉक्टर, 05 ग्रेज्युएट, 03 एलएलबी, 01 पोस्ट ग्रेज्युएट, 09 प्रत्याशी 12वीं पास है। पार्टी ने चुनावी मैदान में सभी वर्गों को समान वरीयता देते हुए सामान्य वर्ग के 09, ओबीसी 03, एससी के 07 उम्मीदवारों को मौका दिया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने रविवार देर शाम यूपी के 19 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घोषित किये गये प्रत्याशियों में 01 डॉक्टर, 05 ग्रेज्युएट, 03 एलएलबी, 01 पोस्ट ग्रेज्युएट, 09 प्रत्याशी 12वीं पास है। पार्टी ने चुनावी मैदान में सभी वर्गों को समान वरीयता देते हुए सामान्य वर्ग के 09, ओबीसी 03, एससी के 07 उम्मीदवारों को मौका दिया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर यूपी में अभी तक 302 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। रविवार देर शाम जारी की गई लिस्ट में बहराइच की नानपारा सीट से तनवीर अफसर को प्रत्याशी बनाया है। जबकि फतेहपुर की बिंदगी सीट से विकास त्रिवेदी को टिकट दिया है। फतेहपुर सिटी से बृजभान प्रजापति, हमीरपुर से राजेश कुमार बाजपेई, हमीरपुर की राठ सीट से प्रमोद कुमार, हरदोई के गोपामऊ सीट से रुद्र प्रताप शाही को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
हरदोई के सांडी से एसके वर्मा, जालौन के माधोगढ़ से राम दीक्षित, जौनपुर के जाफराबाद से विजय कुमार पाठक, झांसी की मऊरानीपुर से मोहन लाल, कन्नौज की तिरवां से श्रीमती गीता देवी चुनाव लड़ेंगी। कानपुर देहात के सिकन्दरा नीरज कुमार दीक्षित, कौशाम्बी के चैल से धर्म राज त्रिपाठी, मऊ के महमूदाबाद से अंकित कुमार राव, मिर्जापुर के छानबे से मुन्ना लाल निर्मल, पीलीभीत से बरखेड़ा से आशीष गुप्ता, पीलीभीत के पूरनपुर से कमलेश कुमार, रायबरेली से गौरव सिंह, रायबरेली की ऊंचाहार सीट से राहुल सिंह यादव को टिकट दिया है।
विज्ञापन
AAP ने 04 विधानसभाओं के टिकट बदले
आम आदमी पार्टी ने यूपी की 04 विधानसभा से प्रत्याशियों को बदला है। इनमें बांदा के तिंदवारी से अरुण कुमार शुक्ला को टिकट दिया गया है। पार्टी से पहले यहां से अवधेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। इसी तरह से रविवार को जारी लिस्ट में हाथरस के सिकंदराराव से मनोज यादव अब चुनाव लड़ेंगे। यहां से पार्टी ने पहले सुरेश बघेल को उम्मीदवार बनाया था।
मऊ की मधुबन सीट से फौजी किशन लाल गौंड चुनाव लड़ेंगे जबकि पहले आम आदमी पार्टी ने यहां से कमलेश द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया था। इसी तरह से सीतापुर के बिसवां से आदर्श कुमार श्रीवास्तव को शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव लड़ने के लिए उतारा है।