{"_id":"61f3919fa8a9b97a6e1a8ffc","slug":"up-election-2022-35-candidates-withdrew-from-the-first-phase-623-candidates-in-58-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : पहले चरण के 35 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस लिया, 58 सीटों पर 623 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : पहले चरण के 35 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस लिया, 58 सीटों पर 623 उम्मीदवार
Fri, 28 Jan 2022 12:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:17 PM IST
सार
सबसे अधिक मथुरा और मुजफ्फरनगर सीट से 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं। आगरा कैंट, बाह, गौतमबुद्धनगर की दादरी और गाजियाबाद नगर सीट से 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 35 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। पहले चरण की 58 सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इसमें सबसे अधिक मथुरा और मुजफ्फरनगर सीट से 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं। आगरा कैंट, बाह, गौतमबुद्धनगर की दादरी और गाजियाबाद नगर सीट से 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
वहीं, सबसे कम अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट से 5, बागपत के बड़ौत और मथुरा के बलदेव सीट से 6-6 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में पहले चरण के मतदान में किसी भी विधानसभा सीट पर डबल बैलेट यूनिट की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिस सीट पर 16 या उससे अधिक प्रत्याशी होते हैं, वहां डबल यूनिट की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन 14 नामांकन
चौथे चरण के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें लखनऊ में कैंट और बख्शी का तालाब विधानसभा सीट से 1-1 उम्मीदवार, रायबरेली जिले की सरेनी सीट से 5, उन्नाव में 3, लखीमपुर में 3 और फतेहपुर में एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण के लिए 412 और तीसरे चरण के लिए 42 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
दूसरे चरण के लिए अब तक 412 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जबकि तीसरे चरण के लिए 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। दूसरे चरण में शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इस चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। यहां एक फरवरी तक नामांकन होगा।