फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Eid al-Adha and Friday prayers not held in disputed structures; 40 people placed under restrictions; Polic

UP: विवादित ढांचों में बकरीद और जुमे की नमाज नहीं हुई, 40 लोग पाबंद; पुलिस फोर्स-पीएसी रही तैनात

Sat, 30 May 2026 08:35 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 30 May 2026 08:35 AM IST
सार

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में स्थित विवादित ढांचों पर बकरीद और जुमे की नमाज नहीं हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात रही तथा ड्रोन से निगरानी की गई। संभावित विवाद को देखते हुए दोनों समुदायों के 40 लोगों को पाबंद किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई।

विज्ञापन
UP: Eid al-Adha and Friday prayers not held in disputed structures; 40 people placed under restrictions; Polic
विवादित ढांचों के पास नहीं हुई नमाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

मलिहाबाद के कसमंडी कलां स्थित विवादित ढांचों में बृहस्पतिवार को बकरीद और शुक्रवार को जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई। यहां एहतियातन पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने विवाद की आशंका के चलते गांव के दोनों समुदायों के 20-20 लोगों को पाबंद कर दिया था। ड्रोन के जरिये विवादित ढांचों की निगरानी भी करती रही। 

विज्ञापन


कुछ समय पहले हिंदू संगठनों ने ढांचे में पूजा, आरती करने और हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की थी। इसके बाद से ही दोनों समुदायों के लोगों का विवादित ढांचे में जाने से प्रतिबंध लगा हुआ है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनी हुई है।

विज्ञापन

ढांचे के आसपास है 18 बीघे का कब्रिस्तान

विवादित ढांचों के आसपास लगभग 18 बीघा भूमि वर्तमान में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि यह करीब 14 साल पहले दर्ज की गई थी। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर मकान भी बनवा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लाखन आर्मी के कार्यकर्ता ने 27 मई को इंस्पेक्टर मलिहाबाद को प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया कि बहराइच के मौलाना तीन वर्ष पूर्व कसमंडी कलां आए थे। उन्होंने अवैध मदरसा चलाकर विवादित स्थल में नमाज शुरू की थी। आरोप है कि बच्चों का ब्रेनवाश किया गया। विवाद की स्थिति मौलाना ने उत्पन्न की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed