{"_id":"6686ec2972ce236bd9008e0b","slug":"up-ed-is-investigating-in-sahara-india-group-in-lucknow-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारा सोसाइटी के ठिकानों पर ईडी के छापे जारी, 36 घंटों से डेरा डाले हुए है टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारा सोसाइटी के ठिकानों पर ईडी के छापे जारी, 36 घंटों से डेरा डाले हुए है टीम
Fri, 05 Jul 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:08 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में बीते कुछ वर्षों के दौरान करीब 25 हजार करोड़ रुपये जमा हुए थे। इसे सोसाइटी निवेशकों द्वारा जमा की गई रकम बता रही थी। ईडी की टीम जांच में सहयोग न करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
सहारा इंडिया ग्रुप की हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेशकों की रकम जमा होने से जुड़े दस्तावेजों की तलाश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे बृहस्पतिवार को भी जारी रहे। ईडी की कोलकाता और लखनऊ यूनिट के अधिकारी सहारा के पदाधिकारियों द्वारा सभी दस्तावेज देने में आनाकानी करने की वजह से बीते 36 घंटों से यहां डेरा डाले हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में बीते कुछ वर्षों के दौरान करीब 25 हजार करोड़ रुपये जमा हुए थे। इसे सोसाइटी निवेशकों द्वारा जमा की गई रकम बता रही थी। सोसाइटी में निवेश करने वाले तमाम लोगों को जब परिपक्वता अवधि पूरी होने पर निवेश की गई रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने शिकायतें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
इसके बाद ईडी ने इस प्रकरण की मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए सहारा के कोलकाता और लखनऊ स्थित छह ठिकानों पर छापा मारा है। कपूरथला इलाके में स्थित सहारा के कारपोरेट ऑफिस में ईडी के अधिकारी लगातार दस्तावेज तलाश रहे हैं। हालांकि इसमें सहारा के पदाधिकारियों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन