फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ED gets information about 30 bank accounts of Changur and his close ones

UP: ईडी को छांगुर और करीबियों के 30 बैंक खातों की मिली जानकारी, 10 साल के लेनदेन का ब्यौरा भी मांगा

Sun, 13 Jul 2025 09:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jul 2025 09:26 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम को धर्मांतरण के आरोपी छांगुर व उसके करीबियों के 30 बैंक खातों की जानकारी मिली है। ईडी ने इन खातों में बीते 10 साल में हुए लेन-देन का स्टेटमेंट भी मांगा है।

विज्ञापन
UP: ED gets information about 30 bank accounts of Changur and his close ones
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के करीब 30 बैंक खातों की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिली है। फिलहाल इन खातों में बीते 10 वर्ष के दौरान कितनी रकम का लेन-देन हुआ है, इसका ब्योरा हासिल करने के लिए ईडी ने संबंधित बैंकों से स्टेटमेंट मांगा है। बता दें कि एटीएस ने जांच में छांगुर और उसके करीबियों के 40 से अधिक बैंक खातों के जरिए 100 करोड़ रुपये का लेन-देन होने का खुलासा किया था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर ईडी ने अभी नवीन रोहरा के खातों की पड़ताल नहीं शुरू की है। दरअसल, नवीन के सभी बैंक खाते विदेश (दुबई) में होने की वजह से ईडी को इंतजार करना पड़ सकता है। इन खातों की जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय के जरिए दुबई में भारतीय दूतावास से आग्रह किया जाएगा, ताकि दुबई सरकार की मदद लेकर ब्योरा मंगाया जा सके। अब तक की जांच में सामने आया है कि छांगुर के गिरोह द्वारा खरीदी गई अधिकतर संपत्तियां नीतू रोहरा उर्फ नसरीन के खातों में आई रकम से खरीदी गई थी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - आईएसआई से नजदीकी बढ़ाने काठमांडू गया था छांगुर, अवैध धर्मांतरण से इतर थी एक और बेहद खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छांगुर पर नया खुलासा: 40 देशों में पैठ... 20 हजार शागिर्द बताता था बाबा; कलमा पढ़ाने के साथ करता था ये काम


यह रकम दुबई के कुछ बैंक खातों से ट्रांसफर हुई थी, जो उसके पिता के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल ईडी के अधिकारी छांगुर और नीतू की पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें मनी लांड्रिंग के केस में अपनी कस्टडी में लेने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed