फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dust storm across the state, Meteorological Department issued alert of rain and storm for these districts

Weather : पूर्वी से पश्चिमी यूपी तक आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग का इन जिलों के लिए अलर्ट

Sun, 12 May 2024 01:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 May 2024 01:23 AM IST
सार

Weather of UP: शनिवार की तरह आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Dust storm across the state, Meteorological Department issued alert of rain and storm for these districts
लखनऊ में आंधी की वजह से कई पेड़ गिर गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में मौसम करवट ले चुका है। शनिवार सुबह से ही प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी दोनों हिस्सों में धूल भरी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली। शनिवार की तरह आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी यूपी में रविवार तक, जबकि पश्चिमी यूपी में सोमवार को भी गरज चमक और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है|
विज्ञापन


इन इलाकों में तेज हवा की चेतावनी
 मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा एवं आस पास के क्षेत्रों में रविवार को भी गरज व चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार
पश्चिमी यूपी के बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया जिले में आज भी गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।


कल कई इलाकों में तो हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई। अचानक बदले इस मौसम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। झोंकेदार हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। तापमान में हल्की गिरावट होने से लोगों को उमस से राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed