{"_id":"6798d1ff4c7b17cbf706ecb9","slug":"up-due-to-western-disturbance-there-will-be-rain-in-the-entire-state-warning-of-dense-fog-in-33-districts-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश में होगी बारिश, 33 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश में होगी बारिश, 33 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, अलर्ट जारी
Tue, 28 Jan 2025 06:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:17 PM IST
सार
Fog in UP: यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से यूपी के पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
यूपी में बारिश की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रदेश का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से यूपी के पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही प्रदेश में एक और विक्षोभ तीन फरवरी से सक्रिय हो रहा है जो पूरे प्रदेश में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।
विज्ञापन
यह जनवरी का अब तक का शक्तिशाली विक्षोभ होगा जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से नमी लेकर पूरब से लेकर पश्चिम तक तीन दिनों तक बारिश कराएगा। बृहस्पतिवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलकर पूर्वा हो जाएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से दिन में तो ठंड से राहत रही लेकिन रात में गलन बरकरार रही। तराई इलाकों में अभी सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
दो विक्षोभ के असर से भीगेगा पूरा यूपी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 29 जनवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और बूंदाबांदी का असर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 31 जनवरी तक बना रहेगा। इसके बाद एक और शक्तिशाली विक्षोभ पूरे प्रदेश में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।
अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
यूपी में कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।
घना कोहरा छाने की संभावना
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।