{"_id":"69cbe9163569e552ed0e348e","slug":"up-dubai-kathmandu-flight-diverted-to-lucknow-due-to-emergency-unable-to-land-due-to-bad-weather-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुबई से काठमांडू जा रहा विमान इमरजेंसी में लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका लैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुबई से काठमांडू जा रहा विमान इमरजेंसी में लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका लैंड
Tue, 31 Mar 2026 09:02 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:02 PM IST
सार
Lucknow to Dubai: फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड-1595) ने दुबई से दोपहर 12:40 बजे के बजाय 1:05 बजे उड़ान भरी थी और इसे शाम 6:55 बजे काठमांडू पहुंचना था ।
विज्ञापन
विमान को लखनऊ करना पड़ा डायवर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान मंगलवार शाम खराब मौसम के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर सकी। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया, जहां यह शाम करीब 7 बजे उतरा। विमान में कुल 157 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक काठमांडू में अचानक मौसम बिगड़ने से लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) की स्थिति बन गई। जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट के रूप में लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड-1595) ने दुबई से दोपहर 12:40 बजे के बजाय 1:05 बजे उड़ान भरी थी और इसे शाम 6:55 बजे काठमांडू पहुंचना था लेकिन काठमांडू पहुंचने पर खराब मौसम के कारण यह वहां नहीं उतर सकी। फिलहाल विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा है और काठमांडू में मौसम सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम में सुधार होने के बाद विमान को पुनः काठमांडू के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन