{"_id":"60785c4db3e8ec23b0397348","slug":"up-drug-to-be-started-before-kovid-report-director-general-of-health-releases-new-guidelines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोविड रिपोर्ट आने से पहले शुरू हो जाएगी दवा, स्वास्थ्य महानिदेशक ने जारी की नई गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कोविड रिपोर्ट आने से पहले शुरू हो जाएगी दवा, स्वास्थ्य महानिदेशक ने जारी की नई गाइडलाइन
Thu, 15 Apr 2021 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:01 PM IST
सार
प्रदेश भर में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति बनाई है। जिन मरीजों में वायरस के लक्षण होंगे उनके लिए रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा बल्कि दवाई शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण
विस्तार
प्रदेश भर में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति बनाई है। जिन मरीजों में वायरस के लक्षण होंगे उनके लिए रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा बल्कि दवाई शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 7.50 लाख लोग पॉजिटिव हो गए हैं। गुरुवार को 22439 नए मरीज पाए गए हैं। कोरोनावायरस से प्रभावित होने के लक्षण वाले मरीज विभिन्न अस्पतालों में जांच कराने पहुंच रहे हैं। उन्हें तीन से चार दिन बाद जांच रिपोर्ट मिल रही है। जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी की वजह से कई मरीजों की हालत बिगड़ने की भी जानकारी मिली है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
इसके तहत जिन मरीजों में लक्षण है उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा। ऐसे मरीजों की दवाएं शुरू कर दी जाएंगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशक ने इस संबंध में प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया है। इसके तहत
विज्ञापन
जिन मरीजों में लक्षण होंगे उन्हें के लिए संबंधित जांच केंद्र पर एक पैकेट मौजूद रहेगा। इस पैकेट में दवाओं के साथ उसे प्रयोग करने की विधि से संबंधित पर्चा होगा। संदिग्ध मरीजों को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, सैनिटाइजर करने आज की भी जानकारी दी जाएगी।
Trending Videos
यह दवाएं दी जाएंगी
आईवर मेक्टिन 12 खाना खाने के बाद दिन भर में एक 3 दिन, एजिंथोमाइसिन 500 प्रतिदिन एक टेबलेट खाना खाने के बाद तीन दिन तक, डॉक्सी 100 सुबह-शाम 7 दिन तक, क्रोसिन 650 सुबह शाम दोपहर तीन दिन तक, लिम्सी सुबह शाम दोपहर 10 दिन तक, जिनकोनिया 50 सुबह-शाम 10 दिन तक लेना है। इसके साथ सुबह शाम गुनगुने पानी से गरारा करना है और भाप लेनी है। 8 घंटे की भरपूर नींद और 45 मिनट तक व्यायाम करना है।
दो हजार से अधिक एक्टिव केस वाले जिले
लखनऊ 35865
प्रयागराज 13237
वाराणसी 11562
कानपुर नगर 7476
गोरखपुर 4062
झांसी 2848
मेरठ 2756
गौतमबुद्ध नगर 2334
बलिया 2156
बरेली 2013
दो हजार से अधिक एक्टिव केस वाले जिले
लखनऊ 35865
प्रयागराज 13237
वाराणसी 11562
कानपुर नगर 7476
गोरखपुर 4062
झांसी 2848
मेरठ 2756
गौतमबुद्ध नगर 2334
बलिया 2156
बरेली 2013