{"_id":"6a07d2d95022d4eeff07628b","slug":"up-dripping-raindrops-prove-poison-for-mangoes-orchard-owners-resort-to-bagging-to-safeguard-the-crop-fi-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टिप टिप गिरती बूंदें आम के लिए 'जहर', सेहत सुधारने के लिए बैगिंग कर रहे बागबां; जानें कितनी असरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टिप टिप गिरती बूंदें आम के लिए 'जहर', सेहत सुधारने के लिए बैगिंग कर रहे बागबां; जानें कितनी असरदार
Sat, 16 May 2026 08:12 AM IST
Akash Dwivedi
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 16 May 2026 08:12 AM IST
सार
प्रदेश में बारिश और कीटों से आम की फसल बचाने के लिए बागवान बैगिंग तकनीक अपना रहे हैं। इसमें फलों को विशेष कागज या थैले से ढककर सुरक्षित किया जाता है। इससे आम चमकदार, टिकाऊ और बेहतर गुणवत्ता का होता है। किसानों को अधिक कीमत मिल रही है, जबकि उद्यान विभाग अनुदान देकर इस तकनीक को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
सेहत सुधारने के लिए बैगिंग कर रहे बागबां
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आंधी- बारिश और कीटों की मार के बाद बागों में बची 40 से 50 फीसदी आम की फसल को सुरिक्षत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसके लिए बैगिंग प्रणाली पर जोर दिया जा रहा है, ताकि आम की भरपूर कीमत मिल सके। किसानों को बेहतर फायदा देने के लिए उद्यान विभाग के कर्मचारी उन्हें बैग बांधने के तरीके बता रहे हैं।
विज्ञापन
आम की स्थिति जानने के लिए हम शुक्रवार सुबह काकोरी के रास्ते सहिलामऊ पहुंचे। यहां एक बाग में मिले शंकर सिंह आसमान की तरफ देखकर कहते हैं कि ये बादल और टिप टिप गिरती बूंदें आम के लिए जहर जैसी हैं।
विज्ञापन
बैग ( कागज, पालीथीन थैला) को दिखाकर कहते हैं कि इससे कुछ उम्मीद है। वह थैला बांधने में लगे मजदूरों को समझाते हैं कि सिर्फ लंगड़ा और चौसा में ही बांधना है। दशहरी को उसके हाल पर छोड़ दो।
विज्ञापन
ताकीद भी करते हैं कि जो फल मजबूत दिख रहा है सिर्फ उसी में बांधना है। यहां से आगे बढ़े तो कनार गांव की बाग में उद्यान विभाग के कर्मचारी मिले। वे किसानों को बैग बांधने का तरीका सिखा रहे थे।
बस्ती के बागवान संदीप मौर्य बताते हैं कि पिछले वर्ष तीन हजार फलों में बैग बंधवाया था। सामान्य आम 20 से 25 रुपये प्रति किलो तो बैग वाला 35 से 45 रुपये किलो बिका था। यह आम ज्यादा बड़ा, चमकदार और टिकाऊ था।
फलों को तोड़ने के बाद सुरक्षित रखे गए बैग इस बार भी इस्तेमाल कर रहे हैं। आम्रपाली और चौसा के लिए पांच हजार नए बैग मंगवाये हैं। बाराबंकी, उन्नाव, बुलंदशहर और अमरोहा के हसनगंज के बागवान भी इस प्रणाली से आम को निर्यात लायकबनाने में जुटे हैं।
कितनी कारगर है बैगिंग
औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य विशेषज्ञ कृष्ण मोहन चौधरी बताते हैं कि बैगिंग प्रणाली से फसल पर कीटों से बचाव होता है। फल को एक विशेष प्रकार के लिफाफे या बैग से ढक दिया जाता है। दशहरी के साथ चौंसा, लंगड़ा और अवध समृद्धि जैसी खास किस्मों को बचाने पर अधिक जोर दिया जाता है।फल जब 40-50 दिन का हो तभी बैग बांधा जाता है। यह दोहरी परत वाले भूरे या अंदर से काले कागज का बनाया जाता है। हवादार और पानी प्रतिरोधी होते हैं, जिससे फल को आसानी से सांस मिलती है। जिन बागों में फ्रूट फ्लाई मक्खी, स्पॉरेड बग और एंथ्रेक्नोज व अन्य फंगस लगते हैं वहां इसका सर्वाधिक पायदा मिलता है।