फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: DL testing will be handed over to private hands from next week, this process will be applicable for both l

UP: अगले सप्ताह से निजी हाथों में चली जाएगी डीएल टेस्टिंग की व्यवस्था, लर्निंग-परमानेंट में होगी यह प्रक्रिया

Sun, 28 Dec 2025 06:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Dec 2025 06:45 PM IST
सार

DL process in UP: ड्राइविंग लाइसेंस की टेस्टिंग अगले हफ्ते से निजी हाथों में जा सकती है। फिर डीएल बनवाने की पूरी प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप बिल्कुल खत्म हो जाएगा 

विज्ञापन
UP: DL testing will be handed over to private hands from next week, this process will be applicable for both l
यूपी में डीएल बनवाने की प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस की टेस्टिंग अगले हफ्ते से निजी हाथों में जा सकती है। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। बंथरा में निजी एजेंसी के टेस्टिंग सेंटर में आवेदकों को वाहनों के टेस्ट देने होंगे। परिवहन विभाग एक के बाद सेवाओं को निजी हाथों में सौंप रहा है। हाल ही में ट्रांसपोर्टनगर स्थित फिटनेस सेंटर को बंद कर बीकेटी में बने आटोमेटेड टेस्टिंग सिस्टम एटीएस को शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


यह पूरी तरह से निजी हाथों में है। आवेदकों को अब यहां वाहनों की फिटनेस के लिए जाना पड़ रहा है। इसी क्रम में अब डीएल टेस्टिंग भी निजी हाथों में जा रहा है। इसके लिए बंथरा में टेस्टिंग सेंटर बन गया है, जोकि अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। ऐसे में आवेदकों को अब टेस्ट देने के लिए बंथरा की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


 लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन बनता है। इसके बन जाने के एक से छह महीने के अंदर परमानेंट डीएल के लिए आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद फोटो वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक आदि होती है। साथ ही वाहन चलाकर टेस्ट देना होता है। अब वेरिफिकेशन व बायोमेट्रिक का कार्य ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में होगा, जबकि टेस्टिंग के लिए आवेदकों को बंथरा जाना होगा। इससे शुरुआती दौर में मुश्किलें होंगी। लेकिन सूत्र बताते हैं कि आने वाले समय में पूरा कार्य बंथरा में ही शिफ्ट होगा, इससे आवेदकों की मुश्किलें कुछ हद तक कम हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed