फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up diwas 2020 Governor Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath

राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी दिवस का उद्घाटन, आवासीय विद्यालय की दी सौगात

Fri, 24 Jan 2020 05:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Jan 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
up diwas 2020 Governor Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath
दीप प्रज्वलित कर यूपी दिवस का उद्घाटन करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह यूपी दिवस का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह स्थल अवध शिल्प ग्राम का भ्रमण किया। बता दें कि समारोह में अगले तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया। आज प्रदेश ने अपनी स्थापना के 70 साल पूरे कर लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतीत को भूलकर कोई भी समाज और राष्ट्र कभी भी तरक्की नहीं कर सकता है। अतीत की गौरवशाली परंपराएं हमें प्रेरित करती हैं तो अतीत के अनुभवों के आधार पर हम भविष्य निर्माण के लिए योजनाएं बनाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ही लोकतंत्र की पहली आधारशिला रखी गई। यहां की सबसे पवित्र नदी गंगा राज्य में सबसे लंबी दूरी तय करती है। यहीं पर विश्व की सबसे प्राचीनतम नगरी काशी है। यहीं पर अयोध्या और मथुरा भी है। यहां पर जन्म लेकर गौतम बुद्घ ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। यूपी में ही सर्वाधिक जैन तीर्थंकरों का जन्म हुआ है। इस प्रदेश के लोगों ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। भारत को सर्वाधिक प्रधानमंत्री इसी प्रदेश ने दिए हैं। इस दौरान उन्होंने चुटकी ली कि केंद्र में बैठी सरकारों को पिछले 68-70 वर्षों में प्रदेश के बारे मे सोचने की फुरसत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश को अटल आवासी विद्यालयों का दिया तोहफा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश को अटल आवासीय विद्यालयों का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास में पहले स्थान पर लाया जा सके इसके लिए लगातार कोशिशें की जा रही है। प्रदेश के 18 मंडलों में 12 से 15 एकड़ के भूखंडों पर अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। जहां पर निराश्रित, अनाथ और श्रमिकों के बच्चे पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिसका कोई नहीं उसका शासन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पहले स्थापना दिवस समारोह पर हमने एक जिला एक उत्पाद योजना लांच की थी। यह योजना प्रदेश में निर्यात को तेजी से बढ़ाने में कारगर साबित हुई। आज प्रदेश का निर्यात 28 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। दूसरे स्थापना दिवस पर हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की और आज तीसरे स्थापना दिवस पर अटल आवासीय विद्यालयों की आधार शिला रख रहे हैं। मैं उन सबका आभारी हूं जिन्होंने यूपी को अग्रणी बनाने में योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed