फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Displeasure over the imperative of running for promotion in PAC, promotion from chief constable to the posts of sub-inspector Armed Police Force

यूपी : पीएसी में पदोन्नति के लिए दौड़ की अनिवार्यता पर नाराजगी, मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस बल के पदों पर होनी है पदोन्नति

Wed, 22 Dec 2021 10:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 22 Dec 2021 10:36 AM IST
सार

नागरिक पुलिस में हाल ही में 4700 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पदों पर हुई पदोन्नति के लिए किसी तरह की दौड़ नहीं कराई गई। यह दौड़ 27 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में कराई जाएगी। 
 

विज्ञापन

विस्तार

पीएसी में मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस बल के पद पर पदोन्नति के लिए कराई जा रही दौड़ को लेकर मुख्य आरक्षियों में नाराजगी है। यह दौड़ 27 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में कराई जाएगी। इसमें मुख्य आरक्षियों को 3.2 किलोमीटर की दौड़ 35 मिनट में पूरी करनी होगी। 1608 पदों पर होने वाली पदोन्नति के लिए 2412 मुख्य आरक्षियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


मुख्य आरक्षियों का कहना है कि उनकी भर्ती नागरिक पुलिस में सिपाही के पदों पर हुई थी। बाद में उन्हें सशस्त्र पुलिस में भेज दिया गया। नागरिक पुलिस में हाल ही में 4700 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पदों पर हुई पदोन्नति के लिए किसी तरह की दौड़ नहीं कराई गई। बाराबंकी में तैनात एक मुख्य आरक्षी का कहना है कि यह भेदभाव क्यों और किस आधार पर किया जा रहा है। इस बारे में उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि सशस्त्र पुलिस और नागरिक पुलिस में उप निरीक्षक व निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति की नियमावली अलग-अलग है। भर्ती बोर्ड नियमावली के अनुसार पदोन्नति कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed