फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Discussion on supplementary budget likely today; House stalled on Tuesday due to uproar; SP MLA suspended

यूपी: अनुपूरक बजट पर आज हो सकती है चर्चा, हंगामे के चलते मंगलवार को नहीं चल सका था सदन; सपा विधायक निलंबित

Wed, 05 Aug 2026 06:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Aug 2026 06:29 AM IST
सार

UP Monsoon Session 2026 Live: यूपी विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा हो सकती है। कल हंगामे की वजह से बजट पेश करने के बाद इस पर चर्चा नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन
UP: Discussion on supplementary budget likely today; House stalled on Tuesday due to uproar; SP MLA suspended
विधानसभा सदन में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंगलवार को प्रदेश सरकार ने अपना अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट पर बुधवार को चर्चा हो सकती है। मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश करने के बाद जब सीएम बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी विधायकों द्वारा लगातार हो-हल्ला होता रहा। विपक्षी विधायक राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा पहले चाह रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष बुधवार 11 बजे तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था। आज सुबह 11 बजे से सदन के फिर से शुरू होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


सीएम के भाषण के बीच विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, सपा विधायक निलंबित
विधानसभा में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। शोर शराबे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्तव्य दिया। सपा विधायक सचिन यादव को निलंबित कर दिया गया। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन


विधानसभा में सपा विधायक सुबह से ही नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहेहैं। वे बेल में प्रदर्शन करते रहे और विभिन्न विधेयक पास हुए। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वक्तव्य देना शुरू किए तो सपा विधायकों ने नारेबाजी तेज कर दी। वह करीब पांच मिनट तक ही बोले थे कि बोलते रहे। इसी बीच सपा विधायक सचिन यादव ने पोस्टर लहराया। पोस्टर पर मुख्यमंत्री की तस्वीर बनी थी और नारे लिखे थे। यह देख विधानसभा अध्यक्ष ने एतराज जताया। सपा विधायक सचिन यादव को सदन से निलंबित करने और फिर बर्खास्त करने की चेतावनी दी। फिर भी वह नहीं मानें तो निलंबन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधानसभा में मार्शल बुला लिए गए। तभी सपा की महिला विधायकों ने घेरा बना लिया। धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। ऐसे में महिला मार्शल बुलाई गई। विरोध और हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही बुधवार दोपहर 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इस बीच करीब दो मिनट तक मुख्यमंत्री सदन में बैठे रहे। सपा विधायक नारेबाजी करने लगे तो भाजपा विधायक भी खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे। तनाव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आदि के जाने के बाद स्थिति समान्य हुई।

निलंबन के बाद धरने पर बैठे सचिन
विधानसभा से निलंबन के बाद सचिन यादव बाहर निकले। वह चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद वहां अन्य विधायक भी आ गए। विधायकों ने आरोप लगाया कि वे चंदा चोरी के मसले पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन सरकार इस मुददे पर बोलने को तैयार नहीं है।

अनुपूरक बजट में शिक्षा, उद्योग, गांव और आधारभूत ढांचे को तव्वजो

 योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 59019.54 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में उद्योग, आधारभूत ढांचा, शिक्षा और ग्राम विकास की मजबूत नींव रखी है।

भारी व मध्यम उद्योग, ग्राम विकास, ऊर्जा और लोक निर्माण क्षेत्र को मिलाकर करीब 47 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो अनुपूरक बजट का 79 फीसदी है। अनुपूरक बजट इस साल के मूल बजट का 6.47 फीसदी है। सबसे ज्यादा भारी व मध्यम उद्योग विभाग को 22107.88 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

ग्राम विकास विभाग को मिले 17942.73 करोड़ से ग्रामीण आजीविका, मूलभूत सुविधाओं और गांवों में चल रहे विकास कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं, ऊर्जा विभाग को 7422.27 करोड़, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 2000.25 करोड़, शिक्षा विभाग को 1600 करोड़ से ज्यादा, समाज कल्याण विभाग को 1655 करोड़ रुपये और सड़क व पुलों के काम के लिए लोक निर्माण विभाग को 700.01 करोड़ दिए गए हैं।

महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और कल्याण के लिए महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ दिए हैं। नई मांगों के लिए दिए 7854.25 करोड़ रुपये से सरकार नई विकास परियोजनाओं को शुरू करने के साथ ही पहले से चल रही योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed