{"_id":"6889eec51e50f285630efa0e","slug":"up-director-of-homeopathy-department-dr-arvind-kumar-verma-gets-relief-from-high-court-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होम्योपैथी विभाग के निदेशक डॉ अरविंद कुमार वर्मा को हाईकोर्ट से राहत, हटाने के आदेश पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होम्योपैथी विभाग के निदेशक डॉ अरविंद कुमार वर्मा को हाईकोर्ट से राहत, हटाने के आदेश पर लगी रोक
Wed, 30 Jul 2025 04:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:35 PM IST
सार
होम्योपैथी विभाग के निदेशक डॉ अरविंद कुमार वर्मा को निलंबन के बाद हटा दिया गया था। हाईकोर्ट के फैसले से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
सांकतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
होम्योपैथी विभाग के निदेशक डॉ अरविंद कुमार वर्मा को हाईकोर्ट ने राहत दी है। हाईकोर्ट ने उन्हें हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि एके वर्मा को विभाग में तबादलों को लेकर चल रहे विवाद के कारण निलंबित किया गया था और निलंबन अवधि में उन्हें राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर से संबद्घ किया गया था।
विज्ञापन
आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने प्रो. वर्मा को निलंबित करने का आदेश 16 जुलाई को देर रात जारी कर दिया था। इसमें प्रो. वर्मा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पदीय दायित्व का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया। भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत कर दिग्भ्रमित किया। शिथिल और संवेदनहीन कार्यशैली रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- 2017 के पहले चीन के माल से पटा पड़ा था यूपी का बाजार, अब ओडीओपी के उत्पाद ज्यादा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पावर कॉरपोरेशन को झटका, तीसरी बार नहीं बढ़ेगा निदेशक वित्त निधि कुमार नारंग का कार्यकाल
दरअसल, इस कार्रवाई की पटकथा तबादले के दौरान ही लिख दी गई थी। होम्योपैथी विभाग में लंबे समय से तबादला रुका हुआ है। इस वर्ष तबादला सूची तैयार करके आयुष राज्यमंत्री के पास भेजी गई। कुछ पदों पर 14 और 15 जून दोपहर तक अलग-अलग संवर्ग के तबादला आदेश जारी हो गए थे लेकिन सभी तबादले निरस्त कर दिए गए थे।