Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav levels serious allegations of corruption in Link Expressway tenders

यूपी: अखिलेश ने लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बोले- ये सिर्फ दिखावा

Tue, 10 Nov 2026 10:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 10 Nov 2026 10:50 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपीडा लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का टेंडर है, दरअसल सारा खेल मेज के अंडर है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav levels serious allegations of corruption in Link Expressway tenders
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपीडा के लिंक एक्सप्रेसवे के सात टेंडरों को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से कहा कि यूपीडा लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का टेंडर है, दरअसल सारा खेल मेज के अंडर है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी चुनौती, एसआईआर पर मेरी पोस्ट अपने एक्स हैंडल से री-पोस्ट करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश यादव बोले- 2027 में सरकार बनी तो अयोध्या में जमीन घोटालों की जांच कराएंगे


उन्होंने कहा कि ये आपस में मिल बांटकर खाने की नूराकुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आंख-मुंह पर ताला लगाए बैठी है। सपा अध्यक्ष ने जिस रेट पर टेंडर दिए गए हैं, उसकी सूची भी सार्वजनिक की है।

एक अन्य पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री का 80-20 से मतलब यह है कि उनका भाजपा गठबंधन अधिकतम 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा और पीडीए गठबंधन, एनडीए के मुकाबले 20 (बीस) साबित होगा। 

एक अन्य जारी किए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के जमीन घोटाले की जांच कराई जाएगी। अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराया जाएगा। सर्किल रेट घोटाले में शामिल भाजपा नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अयोध्या की जमीन से जुड़े मामलों की जांच कर दोषियों की संपत्ति भी खंगाली जाएगी। अखिलेश 12 दिसंबर को परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed