फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Direct flights full on Diwali, passengers arrive in Lucknow on expensive connecting flights

यूपी: दिवाली पर सीधे आने वाली उड़ानें रहीं फुल, महंगी कनेक्टिंग फ्लाइटों से लखनऊ पहुंचे यात्री

Sun, 19 Oct 2025 09:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Oct 2025 09:02 PM IST
सार

ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों ने विमानों से सफर किया। लेकिन मुंबई से लखनऊ आने वाले मुसाफिरों को डायरेक्ट उड़ानें नहीं मिलीं। सभी उड़ानें फुल हो गईं। ऐसे में उन्हें कनेक्टिंग उड़ानों के सहारे लखनऊ पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
UP: Direct flights full on Diwali, passengers arrive in Lucknow on expensive connecting flights
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दीपावली पर लखनऊ आने वालों को ट्रेनों से मायूसी हाथ लगी। यात्रियों ने विमानों का सहारा लिया लेकिन रविवार को मुंबई से आने वाली डायरेक्ट उड़ानें फुल हो गईं। यात्रियों को महंगी कनेक्टिंग फ्लाइटों के सहारे लखनऊ तक पहुंचना पड़ा। वहीं सोमवार को दिल्ली, मुंबई से आने वाली उड़ानें सस्ती हैं।

विज्ञापन


दीपों का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। ऐसे में दिल्ली व मुंबई में रहने वालों के लखनऊ आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों ने विमानों से सफर किया। लेकिन मुंबई से लखनऊ आने वाले मुसाफिरों को डायरेक्ट उड़ानें नहीं मिलीं। सभी उड़ानें फुल हो गईं। ऐसे में उन्हें कनेक्टिंग उड़ानों के सहारे लखनऊ पहुंचना पड़ा। यह फ्लाइटें उन्हें काफी महंगी पड़ीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी पहुंचे प्रभु श्रीराम, 29 लाख दीये जलाकर किया गया स्वागत; गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अयोध्या में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन, तस्वीरों में देखें भव्य रामनगरी की निराली छटा


रविवार को इंडिगो की मुंबई से रात पौने बारह बजे रवाना होने वाली कनेक्टिंग उड़ान का टिकट 25397 रुपये में बिका। यह दिल्ली के रास्ते अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। ऐसे ही अकासा एयर की रात पौने बारह बजे की कनेक्टिंग उड़ान 24215 रुपये, एयर इंडिया की रात सवा दस बजे की उड़ान 23303 रुपये तक पहुंच गई। इतना ही नहीं सोमवार को दीपावली पर इंडिगो की मुंबई से लखनऊ की सीधी उड़ान 12361 रुपये में मिल रही है, जोकि पिछले दिनों 26 हजार रुपये के पार चल रही थी। ऐसे ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की रात 9ः40 बजे की उड़ान 12360 रुपये में मिल रही है। आम दिनों की तुलना में यह उड़ानें कुछ सस्ती मिल रही हैं।

15408 में बिका दिल्ली-लखनऊ का विमान टिकट
रविवार को दिल्ली से लखनऊ की इंडिगो की रात 8ः20 बजे की सीधी उड़ान 11466 रुपये में बिकी। एयर इंडिया की रात साढ़े नौ बजे की कनेक्टिंग उड़ान 15408 रुपये तक पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर सोमवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की शाम 5ः40 बजे की सीधी उड़ान महज 3859 रुपये में मिल रही है। इंडिगो की ही शाम 6ः50 बजे की सीधी उड़ान 3859 रुपये, एयर इंडिया की शाम सात बजे की फ्लाइट 5902 रुपये में मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed