फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up dgp started inspection of police working in district

पुलिस कार्यशैली की जमीनी हकीकत देखने निकले डीजीपी के 'दूत'

Tue, 21 Aug 2018 07:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
up dgp started inspection of police working in district
DGP Op Singh - फोटो : SELF

फील्ड में तैनात पुलिस अफसरों की कार्यशैली और जनमानस में पुलिस को छवि की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने लगभग आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों को अलग अलग जिलों के लिए रवाना किया है। यह अफसर अलग अलग जिलों में बिना अपना परिचय दिए आम लोगों से फीडबैक लेंगे और लौटकर अपनी रिपोर्ट डीजीपी को सौंपेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान फील्ड अफसरों को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद डीजीपी ने लखनऊ में तैनात अपने विश्वस्त अधिकारियों को बुलाकर जिलों की स्थिति जानने के लिए फील्ड में जाने को कहा। कुछ अधिकारियों को धन उगाही के लिए बदनाम जिलों में भेजा गया तो कुछ अधिकारियों को त्यौहारों के मद्देनजर संवेदनशील जिलों में।
विज्ञापन


जिन अधिकारियों को भेजा गया है उसमें एसपी रैंक से लेकर एडीजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि एक एडीजी रैंक के अफसर को गोरखपुर भेजा गया है जबकि आईजी रैंक के अफसर को मिर्जापुर और सोनभद्र जिले का हाल जानने के लिए भेजा है। जब आईजी रैंक के एक अधिकारी को फर्रुखाबाद, एडीजी रैंक के अफसर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और एसपी रैंक के कुछ अफसरों को बुंदेलखंड भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेरबदल में रहेगी इस रिपोर्ट की अहम भूमिका

सूत्रों का कहना है कि त्यौहारों के बीतने के बाद पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के आसार हैं। ऐसे में इन जिलों का भेजे गए अधिकारियों द्वारा दिया गया फीडबैक काफी मायने रखेगा। किस जिले में किस अधिकारी को भेजा गया है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने स्वीकार किया कि हां कुछ अधिकारियों को अलग अलग जिलों में वहां अपराध की स्थिति और अधिकारियों की आम जन में शोहरत व अन्य पैमानों पर परखने के लिए भेजा गया है। डीजीपी के इस कदम से जिलों में तैनात अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed