यूपी के डीजीपी ने स्वीकार किया पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज, IPS अफसरों को पास किया मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है और साथ ही प्रदेश के सभी आईपीएस अफसरों को भी देश को फिट बनाने में योगदान करने का आह्वान किया।
बुधवार शाम को किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने (यूपी डीजीपी) कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपका फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते हुए मैं गर्व की अनुभूति कर रहा हूं। साथ ही ये चैलेंज मैं प्रदेश के सभी आईपीएस अफसरों को भी पास कर रहा हूं जिससे कि वो सभी देश को फिट बनाने में अपना योगदान दे सकें।
Hon’ble PM @narendramodi sir, I am honoured to accept your #FitnessChallenge & I pass on this challenge to all IPS officers in UP to lead their force towards a fitter India. #HumFitTohIndiaFit #PoliceFitTohSafetyHit https://t.co/SOAaadI0cC
विज्ञापन विज्ञापन— DGP UP (@dgpup) June 13, 2018
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी किया था जिसमें वो योग के साथ कई एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अगले ट्वीट में कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी, टेबिल टेनिस खिलाड़ी मानिक बत्रा और 40 वर्ष से अधिक के आईपीएस अफसरों को फिटनेस चैलेंज दिया था।
Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2018
breathing exercises. #HumFitTohIndiaFit pic.twitter.com/km3345GuV2