{"_id":"6880bebd4189cddc45004bc5","slug":"up-dgp-observed-cctv-feed-of-various-districts-at-police-headquarters-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में विभिन्न जिलों की सीसीटीवी फीड का किया अवलोकन, दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में विभिन्न जिलों की सीसीटीवी फीड का किया अवलोकन, दिए दिशा-निर्देश
Wed, 23 Jul 2025 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jul 2025 04:22 PM IST
सार
यूपी डीजीपी ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आई सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन फुटेज का अवलोकन किया और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय में अवलोकन करते यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में श्रावण मास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महादेव के मंदिरों में हो रहे आयोजन और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीजीपी राजीव कृष्ण ने विभिन्न जिलों की सीसीटीवी व टीथर्ड ड्रोन की लाइव फीड का लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में अवलोकन किया और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश और आईजी कानून व्यवस्था एल आर कुमार मौजूद रहे। डीजीपी ने अफसरों को निर्देश भी दिए।
बता दें कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कावड़ मार्गों पर तैनात किए गए हैं। वहीं, कांवड़ यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
जिलों में शिव मंदिरों व श्रद्धालुओं पर जिलाधिकारी व कप्तान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इससे आम श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन