फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: DG PV Ramashastri returns to UP cadre, was posted in BSF, will join tomorrow

यूपी: डीजी पीवी रामाशास्त्री यूपी काडर में आए वापस, बीएसएफ में थे तैनात, कल करेंगे ज्वाइन

Wed, 27 Mar 2024 06:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Mar 2024 06:43 PM IST
सार

DG PV Ramashastri: वर्ष 1989 बैच के आईपीएस पीवी रामाशास्त्री को केंद्र सरकार ने अचानक उनके मूल काडर वापस भेज दिया है। वह 28 मार्च को ज्वाइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: DG PV Ramashastri returns to UP cadre, was posted in BSF, will join tomorrow
आईपीएस पीवी रामाशास्त्री

विस्तार

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस पीवी रामाशास्त्री को केंद्र सरकार ने अचानक उनके मूल काडर वापस भेज दिया है। बीएसएफ में स्पेशल डीजी (ऑपरेशंस) पीवी रामाशास्त्री को कार्यकाल पूरा होने से पहले वापस भेजा गया है, जिसे लेकर तमाम अटकलें भी लग रही हैं। बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वह एडीजी कानून-व्यवस्था और डायरेक्टर विजिलेंस जैसे तमाम अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीवी रामाशास्त्री बृहस्पतिवार को राजधानी आकर डीजीपी मुख्यालय में अपनी ज्वाइनिंग देंगे। तत्पश्चात उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर तैनाती दी जा सकती है। केंद्र सरकार द्वारा कार्यमुक्त करने के 48 घंटे के भीतर उनके वापसी करने को लेकर भी तमाम अटकलें लग रही हैं। चर्चा है कि उन्होंने खुद यूपी वापस जाने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि पीवी रामाशास्त्री आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची में पांचवें स्थान पर हैं। पहले स्थान पर डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार हैं, जो अगले माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed