{"_id":"61b0ee5dd61c6d34e42420c3","slug":"up-deputy-speaker-of-the-assembly-said-committee-members-can-make-the-government-system-accountable-by-keeping-their-point-in-dignity","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा, समिति सदस्य मर्यादा में अपनी बात रखकर सरकारी तंत्र को जवाबदेह बना सकते है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा, समिति सदस्य मर्यादा में अपनी बात रखकर सरकारी तंत्र को जवाबदेह बना सकते है
Wed, 08 Dec 2021 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:11 PM IST
सार
विधानसभा उपाध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा की समितियां सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा की समितियों में सत्ता और विपक्ष में भेदभाव नहीं होता है, सदन में सभी मिलकर एक पक्ष होते है। अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ, आवास संबंधी संयुक्त समिति, विशेषाधिकार व विधान पुस्तकालय समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समितियों के सभी सदस्य मर्यादा में अपनी बात कहकर सरकारी तंत्र को जवाबदेह बना सकते हैं।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष विधान सभा ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा की समितियां सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है। विधान सभा के विशेषाधिकार इन समितियों में भी लागू होते है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि सदस्य शासन के अधिकारियों के साथ तर्क के साथ प्रस्तुत विषय की गंभीरता पर विचार करते है।
विज्ञापन