{"_id":"64534522d94fac20130873e0","slug":"up-deputy-cm-brajesh-pathak-cast-his-vote-for-up-nikay-chunav-2023-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव 2023: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया मतदान, कहा - बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव 2023: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया मतदान, कहा - बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा
Thu, 04 May 2023 11:09 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 May 2023 11:09 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को नगर निकाय के पहले चरण में अपना वोट डाला। महानगर के ब्वॉयज कॉलेज में सुबह नौ बजे पत्नी नम्रता पाठक के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। लखनऊ में 110 वार्ड हैं। अधिकांश सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। भाजपा के सभी महापौर प्रत्याशियों पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा को नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मतदान के बाद बोलीं मायावती, बसपा को समर्थन देगी जनता, मतदाता वोट जरूर करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मेनका ने कहा- मोहम्मद साहब भी थे शाकाहारी, स्कूलों में गीता के साथ बाइबिल व कुरान भी पढ़ाई जाए
उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। यह कानून व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चुनावी प्रबंधन में भी व्यस्त रहे। मतदान के बाद हर सीट के चुनावी समीकरण की जानकारी लेते रहे। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में मतदान की गति के बारे में स्वयं जानकारी लेते रहे। पूरा फोकस अधिक से अधिक मतदान पर रहा।