फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deployment of new Deputy Excise Commissioners in 10 divisions including Aligarh

यूपी : अलीगढ़ सहित 10 मंडलों में नए उप आबकारी आयुक्तों की तैनाती 

Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
सार

अलीगढ़ नकली शराब कांड के बाद शासन ने अलीगढ़ सहित 10 मंडलों में उप आबकारी आयुक्तों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन
UP: Deployment of new Deputy Excise Commissioners in 10 divisions including Aligarh
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

अलीगढ़ नकली शराब कांड के बाद आबकारी विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। शासन ने अलीगढ़ सहित 10 मंडलों में उप आबकारी आयुक्तों का तबादला कर दिया है। विजय कुमार सिंह को अलीगढ़ मंडल का उप आबकारी आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा जैनेंद्र उपाध्याय को उप आबकारी आयुक्त आगरा बनाया गया है। अलीगढ़ के उप आबकारी आयुक्त ओपी सिंह और आगरा के उप आबकारी आयुक्त रवि शंकर पाठक को 31 मई को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


शासन से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर मंडल का उप आबकारी आयुक्त जितेंद्र बहादुर सिंह को बनाया गया है। वह पहले मीरजापुर में तैनात थे। विजय कुमार मिश्र को लखनऊ का उप आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वह आगरा में तैनात थे। राजेश कुमार सिन्हा को उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद बनाया गया है। वह गोरखपुर में तैनात थे। 
विज्ञापन


श्याम प्रकाश चौधरी को मीरजापुर का उप आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वह आजमगढ़ में तैनात थे। रवींद्र कुमार निगम को प्रयागराज मुख्यालय भेजा गया है। वह मुरादाबाद में तैनात में तैनात थे। इसी तरह शैलेंद्र कुमार राय को सहारनपुर का उप आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वह झांसी में तैनात थे। उप आबकारी आयुक्त वितरण मुख्यालय पर तैनात लाल बहादुर मिश्र को आजमगढ़ भेजा गया। ईआईबी मुख्यालय सहारनपुर में तैनात सुनील कुमार मिश्र को उप आबकारी आयुक्त झांसी बनाया गया है। गौरतलब है कि संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन का प्रभार अभी तक संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ धीरज सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अलीगढ़ का प्रभार अभी तक उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार आगरा विजय कुमार मिश्र के पास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed