फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Dense Fog and Cold Wave, Aaj ka Mausam ki Jankari News in Hindi

UP Weather: प्रदेश में छाया घना कोहरा, ठंडी हवाएं चलनी हुईं शुरू; 22 जनवरी से इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Sun, 19 Jan 2025 09:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Jan 2025 09:42 AM IST
सार

UP Weather Update Today : यूपी में एक बार फिर से मौसम से करवट ली है। शनिवार को ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली थी। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही कई जिलों में बारिश होगी।

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Dense Fog and Cold Wave, Aaj ka Mausam ki Jankari News in Hindi
यूपी में बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 घने कोहरे, बारिश और गलन भरी हवाओं के बाद शनिवार को राजधानी के ज्यादातर इलाकों में खिली धूप निकली। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बाद फिर मौसम पलटेगा। 22 व 23 जनवरी को बारिश की संभावना है। इसके पहले 21 जनवरी तक रात से सुबह तक कोहरे के असर के साथ दिन में मौसम साफ रहेगा। उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। आगामी दिनों में कोहरा घट भी सकता है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह घने कोहरे के बाद दिन में करीब 11 बजे धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। हालांकि गलन भरी हवा का असर पूरे दिन बना रहा। सर्द हवा के चलते धूप ढलने के बाद ठिठुरन भी महसूस हुई। शनिवार का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। सोमवार से पछुआ हवाओं की गति बढ़ने के कारण कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22-23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि यात्री कोहरे के दौरान सतर्क रहें और मौसम में बदलाव को देखते हुए आवश्यक तैयारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच डिग्री तापमान के साथ बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में शनिवार को घने कोहरे, बारिश और गलन भरी हवाओं के बाद ज्यादातर इलाकों में धूप खिली। शाम को फिर गलन ने लोगों को परेशान किया। वहीं शनिवार को बुलंदशहर पांच डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक सुबह कोहरे के बाद दिन चढ़ते ही धूप खिलने के आसार हैं। दिन के पारे में बढ़ोतरी दिखेगी। हालांकि उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 21 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव दिखेगा। 22 व 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Dense Fog and Cold Wave, Aaj ka Mausam ki Jankari News in Hindi
कोहरे में आती ट्रेन

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा रहने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed