{"_id":"680986f9af09f8a0490f6067","slug":"up-demand-to-declare-holiday-on-parashuram-avtar-day-in-the-state-sunil-bharala-met-cm-yogi-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में परशुराम अवतरण दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग, सीएम योगी से मिले सुनील भराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में परशुराम अवतरण दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग, सीएम योगी से मिले सुनील भराला
Thu, 24 Apr 2025 06:04 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:04 AM IST
सार
holiday on Parashuram Avtar Day: प्रदेश में भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले सुनील भराला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्व राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाक़ात के दौरान भराला ने आगामी 30 अप्रैल 2025 को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम अवतरण दिवस को प्रदेश‑स्तरीय राजकीय अवकाश घोषित करने का औपचारिक अनुरोध पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने विषय पर सकारात्मक विचार‑विमर्श कर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
भेंटवार्ता में पूर्व मंत्री ने महाकुंभ 2025 के दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर का संक्षिप्त विवरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने सीएम को महाशिविर में स्थापित की जाने वाली भगवान परशुराम की प्राण‑प्रतिष्ठित भव्य प्रतिमा एवं विशेष रूप से संकलित ‘परशुराम चालीसा’ की प्रति भेंट की। प्रदेश में लंबे समय से परशुराम अवतरण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
सुनील भराला ने सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रदेश के कई जनपदों में उनके द्वारा किये कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
विज्ञापन