फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Demand for formation of OBC Commission intensifies before Panchayat elections

UP: पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग गठन की मांग तेज, शासन को भेजा प्रत्यावेदन

Wed, 25 Feb 2026 12:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Feb 2026 12:09 AM IST
सार

पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग का गठन आवश्यक है, क्योंकि इससे सीटों के आरक्षण का निर्धारण जुड़ा है। अधिवक्ता का आरोप है कि आयोग गठन का मामला पांच माह से अधिक समय से लंबित है।

विज्ञापन
UP: Demand for formation of OBC Commission intensifies before Panchayat elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की मांग को लेकर एक जनहित याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने प्रदेश सरकार को प्रत्यावेदन भेजा है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने कहा है कि हाईकोर्ट में 4 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने 15 दिन के भीतर ओबीसी आयोग गठन की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया था। यदि तय समय में आयोग का गठन नहीं किया गया तो वे अवमानना याचिका दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य सरकार के इस कथन के आधार पर उनकी जनहित याचिका निस्तारित कर दी थी। सुनवाई न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने की थी।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का कहना है कि पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग का गठन आवश्यक है, क्योंकि इससे सीटों के आरक्षण का निर्धारण जुड़ा है। उनका आरोप है कि आयोग गठन का मामला पांच माह से अधिक समय से लंबित है। उन्होंने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच प्रस्तावित पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए आयोग गठन शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed